Dharmendra: अस्पताल पहुंचकर भी धर्मेंद्र से नहीं मिल पाए शाहरुख-सलमान समेत कई सेलेब्स, जानें क्यों?
Dharmendra Latest News: मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र को देखने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि, अस्पताल में पहुंचकर भी सेलेब्स उनसे नहीं मिल पा रहे हैं। जानिए इसके पीछे क्या है कारण और अब कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत?
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र बीते कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। इसी बीच अमर उजाला ने देओल परिवार से बीते 20 साल से जुड़े हुए शख्स से बात की, जिसने कई जानकारियां साझा कीं।
परिवार वालों को भी मिलने की इजाजत नहीं
सूत्र ने अमर उजाला को बताया कि ब्रीच कैंडी अस्पताल में धर्मेंद्र को जिस कमरे में रखा है, वहां डॉक्टरों के अलावा किसी को जाने की इजाजत नहीं है। परिवार वाले बस खिड़की से ही धर्मेन्द्र को देख सकते हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
सनी-बॉबी से बात करके पहुंचे सेलेब्स
सूत्र ने बताया कि सोमवार रात अस्पताल पहुंचे शाहरुख-सलमान समेत बाकी सेलेब्स यहां सिर्फ देओल परिवार के सदस्यों से मिलकर लौट गए। इनमें से कईयों ने सनी और बॉबी देओल को फोन करके धर्मेंद्र से मिलने की इजाजत मांगी थी, इसके बाद ही वो लोग अस्पताल पहुंचे।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
यह खबर भी पढ़ेंः Dharmendra Health Update Live: धर्मेंद्र की तबीयत के चलते रुके फिल्मों के प्रमोशन, सनी बोले- पापा रिकवर कर रहे
90वें जन्मदिन को उत्साहित हैं धर्मेंद्र
सूत्र ने यह भी बताया कि धर्मेन्द्र अगले महीन (8 दिसंबर) आने वाले अपने 90वें जन्मदिन के लिए भी बेहद उत्साहित हैं। वो इसे लोनावला वाले घर पर धूमधाम से मनाना चाहते हैं। वे इस मौके को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हैं।
इस बीच अब जुहू स्थित धर्मेंद्र के बंगले के बाहर भी इस समय सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहां लगभग 20 से 25 बाउंसर और कई पुलिसकर्मी तैनात हैं। जबकि जुहू पुलिस स्टेशन की ओर से बैरिकेड्स लगाकर सड़क का कुछ हिस्सा बंद किया गया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके। अभिनेता के बंगल के बाहर कई फैंस और स्थानीय लोग भी जुट रहे हैं। सभी अपने पसंदीदा कलाकार की सेहत को लेकर चिंतित हैं और अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं लोग
सोमवार की तरह आज सुबह से भी धर्मेंद्र के घर वालों का ब्रीच कैंडी अस्पताल में पहुंचना लगातार जारी है। अभिनेता सनी देओल और बॉबी देओल के अलावा, दोनों के बेटे और धर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल भी अस्पताल पहुंचे। फिलहाल अभी तक धर्मेंद्र की हालत स्थिर बताई जा रही है।