Kubera: बड़ा धमाका करने को तैयार 'कुबेर' के निर्माता, इस समय होगा धनुष की फिल्म से नागार्जुन के लुक का खुलासा
सुपरस्टार धनुष और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों 'कुबेर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब फिल्म से नागार्जुन के लुक पर बड़ी जानकारी सामने आई है। नागार्जुन के दमदार लुक का खुलासा होने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार धनुष और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों 'कुबेर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित 'कुबेरा' कॉलीवुड निर्देशक धनुष और टॉलीवुड स्टार नागार्जुन के बीच पहला सहयोग है। फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य नायिका की भूमिका में हैं। वहीं अब फिल्म से नागार्जुन के लुक पर बड़ी जानकारी सामने आई है।
कब होगा नागार्जुन के लुक का खुलासा
'कुबेर' से नागार्जुन के दमदार लुक का खुलासा होने वाला है। निर्माता जल्द ही दर्शकों की उत्सुकता को शांत करने वाले हैं। निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म से नागार्जुन का लुक विशेष रूप से शाम 7:15 बजे स्टार स्पोर्ट्स तेलुगु टीवी चैनल पर एसआरएच बनाम आरआर आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान जारी किया जाएगा।
Excited to reveal my first look in Sekhar Kammula ‘s #Kubera !!
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) May 2, 2024
Pls tune into @starsportstel this evening!!@KuberaTheMovie @SVCLLP @amigoscreation #IPLONSTAR pic.twitter.com/8tF5pUdNEq
Student Of The Year 3: अंकिता ने ठुकराई करण की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3! फ्लॉप की कतार से बचना चाहती हैं अभिनेत्री!
मुंबई में चल रही फिल्म की शूटिंग
धनुष और रश्मिका मंदाना मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म 'कुबेर' की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में दोनों का अपने-अपने कॉस्ट्यूम में शूटिंग स्थल की ओर जाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पैक-अप शॉट भी साझा किया था। 'कुबेर' एक अखिल भारतीय फिल्म है जिसमें धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में नागार्जुन एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा सकते हैं।
Freedom At Midnight: निखिल आडवाणी की ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ की पहली झलक आई सामने, गांधी-नेहरू-पटेल दिखे एक साथ
शेखर कम्मुला-धनुष का पहला सहयोग
सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव द्वारा निर्मित 'कुबेर' में संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी निकेथ बोम्मी ने की है। प्रोडक्शन डिजाइनर रामकृष्ण सब्बानी और मोनिका निगोत्रे तकनीकी दल का हिस्सा हैं। इस फिल्म के जरिए निर्देशक शेखर कम्मुला और धनुष पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 'कुबेर' शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित एक बहुभाषी फिल्म है।
Met Gala Livestream: मेट गाला 2024, जानें कब और कहां देख सकेंगे अपना पसंदीदा फैशन शो