फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Devdutt Nag Rishab Shetty Dara Singh SN Tripathi did Hanuman Roles in movies

Actors in Hanuman Role: इन अभिनेताओं ने निभाया पर्दे पर हनुमान जी का किरदार, एक को झेलनी पड़ी आलोचना

Wed, 30 Oct 2024 08:43 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 30 Oct 2024 08:43 PM IST
सार

Actors in Hanuman Role: हाल में ही ऋषभ शेट्टी की आगामी फिल्म जय हनुमान की घोषणा करते हुए बताया गया है कि वो इस फिल्म में हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे। आज इस लेख में हम बात करेंगे, उन अभिनेताओं की, जिन्होंने पर्दे पर हनुमान जी की भूमिका निभाई। 

विज्ञापन
Devdutt Nag Rishab Shetty Dara Singh SN Tripathi did Hanuman Roles in movies
हनुमान जी के किरदार में नजर आए अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत हमारी पौराणिक कहानियों से काफी ज्यादा समृद्ध है। इन कहानियों पर कई सदाबहार फिल्में भी बनाई जा चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। रामायण भी ऐसी ही एक लोकप्रिय पौराणिक कथा है, जिसके कई किरदारों पर फिल्म बनाई जा चुकी है। कई कलाकारों को इन भूमिकाओं में काफी पसंद भी किया गया है। इस कड़ी में आज हम बात करेंगे, उन कलाकारों के बारे में, जिन्होंने बडे़ पर्दे पर हनुमान जी का किरदार निभाया है। 

विज्ञापन

Devdutt Nag Rishab Shetty Dara Singh SN Tripathi did Hanuman Roles in movies
जय हनुमान में ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @rishabshettyofficial

ऋषभ शेट्टी
ऋषभ शेट्टी एक बार फिर से अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले हैं। वो अब प्रशांत वर्मा की फिल्म जय हनुमान में हनुमान जी के किरदार में नजर आने वाले हैं। बुधवार को फिल्म ने निर्माताओं द्वारा इसकी घोषणा की गई है। इस बात को लेकर फैंस के मन में कोई शंका नहीं है कि वो इस किरदार को कितने श्रद्धा पूर्वक निभाने वाले वाले हैं, क्योंकि ऋषभ लगातार अपनी पौराणिक कहानियां और संस्कृति के पक्षधर रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म की घोषणा के साथ ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Devdutt Nag Rishab Shetty Dara Singh SN Tripathi did Hanuman Roles in movies
आदिपरुष में देवदत्त नाग - फोटो : इंस्टाग्राम @officialadipurush

देवदत्त नाग 
साल 2023 में रिलीज हुई निर्देशक ओम राउत की बहुचर्चित फिल्म आदिपुरूष में देवदत्त नागे हनुमान जी के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों से काफी आलोचना सहनी पड़ी थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप भी रही थी। इस फिल्म में देवदत्त नागे द्वारा हनुमान जी के चित्रण की भी काफी आलोचना की गई थी। 
दिवाली के मौके पर ओटीटी पर धमाल मचांएगी ये फिल्में-सीरीज

विज्ञापन

Devdutt Nag Rishab Shetty Dara Singh SN Tripathi did Hanuman Roles in movies
जय जय बजरंग बली में दारा सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

दारा सिंह
दारा सिंह भारतीय मनोरंजन जगत के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता थे। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार और लोकप्रिय भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्मों के अलावा कई टीवी शो में भी उन्होंने लोकप्रिय किरदार निभाए हैं। टीवी पर रामानंद सागर की रामायण में उन्होंने हनुमान जी का किरदार निभाया था। इसके बाद बड़े पर्दे पर भी उन्होंने हनुमान जी की भूमिका को निभाया। उन्होंने साल 1976 में रिलीज हुई चंद्रकांत निर्देशित फिल्म जय बजरंग बली में हनुमान जी का किरदार निभाया है। 
Rajaram Title Track: दिवाली के अवसर पर खेसारी लाल का तोहफा, आगामी फिल्म 'राजाराम' का टाइटल ट्रैक रिलीज

Devdutt Nag Rishab Shetty Dara Singh SN Tripathi did Hanuman Roles in movies
एसएन त्रिपाठी - फोटो : वीडियो ग्रैब

एसएन त्रिपाठी
श्री राम भक्त हनुमान साल 1948 में रिलीज हुई फिल्म है। इस फिल्म को होमी वाडिया द्वारा निर्मित और निर्देशित किया गया है। फिल्म की कहानी शिवराम वशीकर द्वारा वाल्मीकि जी की रामायण से रूपांतरित किया गया था। इस फिल्म में एसएन त्रिपाठी ने हनुमान जी का किरदार निभाया था। 


Bigg Boss 18: विवियन की पत्नी की करण को दो टूक, विवाद के बाद दे डाली यह हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed