फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deva actor Shahid kapoor shared his latest picture from the Movie set

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने आगामी फिल्म के सेट से साझा की अपनी तस्वीर, दमदार लुक में आए नजर

Sat, 20 Apr 2024 04:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 20 Apr 2024 04:30 PM IST
सार

बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वह अपनी निजी और पेशवर जिंदगी से जुड़ी जानकारी साझा करते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म की झलकियां साझा की हैं।

विज्ञापन
Deva actor Shahid kapoor shared his latest picture from the Movie set
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'इश्क विश्क' से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों को परदे पर जीवंत किया। पिछले कुछ सालों में अपनी फिल्मों के चयन के जरिए उन्होनें एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में वह 'फर्जी' वेब सीरीज में दिखे थे। फिलहाल वह एक्शन थ्रिलर फिल्म 'देवा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच शाहिद ने फिल्म के सेट से अपनी एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की है। इसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन

Abhishek Bachchan: फिल्म 'रावण' में अभिषेक बच्चन के सिर हिलाने से परेशान हो गए थे रामू! बाद में पता चली यह वजह
विज्ञापन


पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे शाहिद
शुक्रवार को शाहिद ने अपनी आगामी फिल्म 'देवा' के सेट से खुद की एक तस्वीर साझा की। इसमें वह चश्मा लगाए कार में बैठे कैमरे से दूर कहीं देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होनें लिखा, 'आज का मूड' ! शाहिद इस फिल्म में एक बगावती पुलिस ऑफिसर का किरदार अदा कर रहे हैं, जो जोखिम भरे एक हाई-प्रोफाइल केस की  जांच कर रहा है। इसमें शाहिद का किरदार छल और धोखे के जाल से पर्दा हटाते हुए सच की तह तक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Shahid Kapoor (@shahidkapoor) द्वारा साझा की गई पोस्ट



दशहरे के मौके पर रिलीज होगी फिल्म
रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित 'देवा' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्माण जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स साथ मिल कर रहे हैं। रोशन एंड्रयूज 'सैल्यूट' और 'कायमकुलम कोचुन्नी' जैसी मलयालम फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म अक्तूबर में दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Loksabha Election 2024: आलिया से लेकर नोरा तक ये एक्ट्रेस नहीं डाल पाएंगी लोकसभा चुनाव 2024 में वोट, यह है वजह

हाल ही में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में आए थे नजर
हाल हीं में शाहिद 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया। दोनों की यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म में शाहिद का किरदार महिला की तरह दिखने वाली रोबोट से प्यार कर बैठता है। इस फिल्म में अनुभवी सितारे धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी नजर आए थे।
Sushant Singh Rajput: सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने रद्द किया LOC

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed