फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   de de pyaar de 2 box office collection day 6 wednesday ajay devgn rakulpreet r madhavan

De De Pyaar De 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ा गई 'दे दे प्यार दे 2', छठे दिन फिर गिर गया कलेक्शन

Wed, 19 Nov 2025 08:41 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 19 Nov 2025 08:41 PM IST
सार

De De Pyaar De 2 Collection Day 6: दे दे प्यार दे 2 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुआ अब छह दिन हो गए हैं। फिल्म की कमाई में बुधवार को एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है।  जानिए अब छठे दिन कैसा रहा अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म का कलेक्शन…
 

विज्ञापन
de de pyaar de 2 box office collection day 6 wednesday ajay devgn rakulpreet r madhavan
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : एक्स

विस्तार

अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर रोमांटिक कॉमेडी 'दे दे प्यार दे 2' का बॉक्स ऑफिस सफर अब अपने पहले हफ्ते के अंत की ओर बढ़ रहा है। फिल्म ने वीकेंड में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया था, लेकिन जैसे ही वीकडे शुरू हुए, कलेक्शन में गिरावट साफ दिखाई देने लगी। बुधवार यानी छठे दिन फिल्म की कमाई एक बार फिर नीचे फिसलती नजर आई।

विज्ञापन

de de pyaar de 2 box office collection day 6 wednesday ajay devgn rakulpreet r madhavan
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : Youtube T-series
फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन
फिल्म ने अपनी रिलीज वाले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की थी। पहले दिन करीब साढ़े आठ करोड़ की कमाई के बाद वीकेंड पर फिल्म ने जोर पकड़ा और शनिवार को अच्छी ग्रोथ देखते हुए कमाई बढ़ी। रविवार को भी दर्शकों की भीड़ थिएटर पहुंची और फिल्म ने अपने तीन दिनों के आंकड़ों में मजबूती दिखाई। लेकिन सोमवार आते ही फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई और कमाई आधी से भी कम रह गई। मंगलवार को मामूली उछाल जरूर दिखा, लेकिन छठे दिन फिर गिरावट दर्ज की गई।

यह खबर भी पढ़ें: मंत्री बनने की चर्चाओं के बीच बोलीं मैथिली ठाकुर, ‘पार्टी के आदेश का करूंगी पालन’; जीत पर जताई खुशी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

de de pyaar de 2 box office collection day 6 wednesday ajay devgn rakulpreet r madhavan
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' - फोटो : X
फिल्म का कुल कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 6वें दिन 2.26 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 46.51 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि यह आंकड़ा ठीकठाक माना जा सकता है, लेकिन यह भी सच है कि फिल्म अपनी पहली किस्त जितनी मजबूत ओपनिंग देने में कामयाब नहीं रही। साल 2019 में रिलीज हुई दे दे प्यार दे ने ओपनिंग डे पर इससे बेहतर कलेक्शन दर्ज किया था। ऐसे में सेकंड वीक फिल्म के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है।

 
विज्ञापन

de de pyaar de 2 box office collection day 6 wednesday ajay devgn rakulpreet r madhavan
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की कहानी 
कहानी की बात करें तो यह फिल्म अपने पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाती है। अशोक मेहरा यानी अजय देवगन और उनकी काफी छोटी उम्र की गर्लफ्रेंड आयशा (रकुल प्रीत) की रिश्ता-गाथा इस बार एक नए मोड़ पर पहुंचती है। इस पार्ट में अशोक पहली बार आयशा के परिवार से मिलने का फैसला करता है, जिसके बाद सामने आता है उसका सबसे बड़ा चैलेंज- उसके पिता का गुस्सा, जिसे पर्दे पर आर माधवन ने निभाया है। दोनों के बीच होने वाली टकरार फिल्म का मज़ेदार आकर्षण बन जाती है।

 

de de pyaar de 2 box office collection day 6 wednesday ajay devgn rakulpreet r madhavan
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : यूट्यूब
निर्देशन को मिले मिक्स्ड रिएक्शन्स
डायरेक्शन के मोर्चे पर फिल्म को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। जहां कई समीक्षक इसकी हल्की-फुल्की कहानी और टाइमपास कॉमेडी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि फिल्म कई जगह लंबी खिंच गई है। अजय और माधवन की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया है और यही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि फिल्म दूसरे हफ्ते में कितनी मजबूती से टिक पाती है। अगर वीकेंड में दोबारा उछाल मिला, तो फिल्म अपने बॉक्स ऑफिस सफर को लंबा खींच सकती है। लेकिन अगर गिरावट जारी रही, तो फिल्म के लिए आगे का रास्ता मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed