फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Crew actress Kriti Sanon reacts to rising celebs entourage cost said actors should be mindful about it

Kriti Sanon : फिल्म निर्माण के फालतू खर्चों पर कृति ने साझा की राय, कंटेंट के महत्व पर दिया जोर

Mon, 10 Jun 2024 03:08 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 10 Jun 2024 03:08 PM IST
सार

कृति सैनन के लिए ये साल अब तक बेहतरीन रहा है, उनकी पिछली दोनों फिल्में 'क्रू' और 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' काफी सफल रही है। इस बीच अभिनेत्री ने फिल्म निर्माण से संबंधित इस बड़ी समस्या पर बात की है। 

विज्ञापन
Crew actress Kriti Sanon reacts to rising celebs entourage cost said actors should be mindful about it
कृति सैनन - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

कृति सैनन हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्हें साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'मिमी' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। इस वक्त वह अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफल साबित हो रही हैं। इस बीच अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री की एक बड़ी समस्या पर बात की है, जिससे फिल्म का निर्माण लगातार महंगा होता जा रहा है। 

विज्ञापन


सितारों के साथ आने वाली टीम पर खर्च होती है मोटी रकम
इन दिनों फालतू खर्चों की वजह से फिल्मों की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। इसमें कई बार वो खर्चे होते हैं, जिससे फिल्म के कंटेंट पर कोई फर्क भी नहीं पड़ता। इनमें सितारों के साथ आने वाली उनकी टीम का खर्च प्रमुख है। सितारों के साथ आने वाली लंबी चौडी टीम के खर्चों को लेकर कई बड़े निर्माता-निर्देशकों ने भी बात की है। कुछ समय पहले जानी मानी कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान और अनुराग कश्यप ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की थी। अब अभिनेत्री कृति सैनन इस पर अपनी राय रखते हुए कंटेंट के महत्व पर जोर दिया है। 
विज्ञापन

Ramoji Film City: रामोजी फिल्म सिटी में शूट हुई थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का कंटेंट है सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण 
कृति सैनन ने फिल्म के कंटेंट के महत्व पर बात करते कहा, "फिल्म निर्माण के दौरान कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां बहुत अधिक अनावश्यक खर्च होता है, जबकि अंत में फिल्म का कंटेंट ही महत्व रखता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई अभिनेता को कितना भुगतान कर रहा है, यदि आप मुख्य चीज पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जो कि कंटेंट है, तो मुझे नहीं लगता कि बाकी चीजें मायने रखती हैं।" उन्होंने कहा कि सभी कलाकारों को सेट पर खर्चों को लेकर ध्यान देना चाहिए। 
Bollywood Celebs: इन सितारों के आशियानों में हो चुकी है फिल्मों की शूटिंग, सूची में किंग खान का मन्नत भी शामिल
'दो पत्ती' में काजोल के साथ आएंगी नजर 
बात करें कृति के वर्क फ्रंट की, तो वह अपने पहले प्रोडक्शन 'दो पत्ती' पर काम कर रही हैं, जिसका निर्देशन शशांक चतुर्वेदी कर रहे हैं। इस फिल्म में वह जानी मानी अभिनेत्री काजोल के साथ नजर आएंगी। ये इस साल के अंत तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा वह 'हाउसफुल 5', 'सेकेंड इनिंग्स' , 'किल बिल' की हिंदी रीमेक और 'भेडिया 2' में भी काम करने वाली हैं। 
Wagle Ki Duniya: ‘वागले की दुनिया’ ने पूरे किए 1000 एपिसोड्स, सितारों ने सिद्धिविनायक मंदिर में टेका मत्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed