फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Wagle Ki Duniya completed thousand episode star cast visit siddhivinayak temple sumeet raghavan pariva pranati

Wagle Ki Duniya: ‘वागले की दुनिया’ ने पूरे किए 1000 एपिसोड्स, सितारों ने सिद्धिविनायक मंदिर में टेका मत्था

Mon, 10 Jun 2024 02:31 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 10 Jun 2024 02:31 PM IST
सार

सोनी सब पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘वागले की दुनिया’ ने एक हजार एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। इस खुशी में धारावाहिक की स्टार कास्ट ने सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा अर्चना की। 
 

विज्ञापन
Wagle Ki Duniya completed thousand episode star cast visit siddhivinayak temple sumeet raghavan pariva pranati
'वागले की दुनिया' की स्टार कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

सोनी सब पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘वागले की दुनिया’ के एक हजार एपिसोड्स पूरे हो चुके हैं। धारावाहिक के हजार एपिसोड पूरे होने पर इसके कास्ट ने सिद्धिविनायक मंदिर में अपना माथा टेका। इस दौरान सुमित राघवन, भारती अचरेकर, चिन्मयी साल्वी, शीहान कपाही, परिवा प्रणति, अंजन श्रीवास्तव और अन्य मौजूद रहे। बता दें कि इस शो के तीन साल भी पूरे हो चुके हैं। 
विज्ञापन


‘लोगों का मनोरंजन करना हमारी जिम्मेदारी’
सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर सभी ने मीडिया से बातचीत की और तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान अभिनेता सुमित राघवन ने एक हजार एपिसोड्स पूरे होने पर कहा कि लोगों का मनोरंजन करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा, ‘हमने जो मुकाम हासिल किया है, उसे बरकरार रखना हमारी जिम्मेदारी है।’
विज्ञापन

Megan Thee Stallion: एआई जनरेटेड अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद टूटीं रैपर मेगन थे स्टैलियन, मंच पर छलके आंसू
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल में पूरे किए हजार एपिसोड्स
‘वागले की दुनिया’ धारावाहिक सोनी सब पर फरवरी 2021 से शुरु हुआ। अपनी कॉमेडी और आम आदमी के जीवन संघर्षों को दिखाकर धारावाहिक ने दर्शकों के दिल में विशेष स्थान बनाया। इस शो में एक साथ तीन पीढ़ियों के नजरिए को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया है। 


‘वागले की दुनिया’ की कहानी
‘वागले की दुनिया’ कूरियर कंपनी के मैनेजर राजेश श्रीनिवास वागले के दैनिक संघर्षों को दिखाती है, जो मध्यम वर्ग के व्यक्ति की तरह विवेक से जीवन जीते हैं। इस धारावाहिक में तीन पीढ़ियों और कई परिवारों के लोगों के रोजमर्रा के संघर्षों को, उनके अलग-अलग नजरिए से, एक ही परिवार के सदस्यों के माध्यम से दिखाया गया है। सभी पात्र अपने बीच के संघर्ष को दूर करने की कोशिश करते हैं और एक साथ काम करते हैं। धारावाहिक के ज्यादातर एपिसोड्स में हास्य और भावनाओं के माध्यम से एक सामाजिक संदेश देने का प्रयास किया गया है। बता दें कि इस धारावाहिक के पात्र आर के लक्ष्मण के कार्टून के पात्रों से प्रेरित हैं।
पार्टियों से दूरी बनाकर रखते हैं ये बॉलीवुड सितारे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed