फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Crakk Fame Vidyut Jammwal Breaks Silence on his viral photos being slammed See Here Actor Reaction

Vidyut Jammwal: विद्युत ने बिना कपड़ों वाली तस्वीर पर दी प्रतिक्रिया, बोले- 'आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क'

Wed, 21 Feb 2024 02:43 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 21 Feb 2024 02:43 PM IST
सार

अभिनेता विद्युत जामवाल ने अपनी बिना कपड़ों वाली तस्वीरों पर खुलकर बात की। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि आलोचनाओं से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
Crakk Fame Vidyut Jammwal Breaks Silence on his viral photos being slammed See Here Actor Reaction
विद्युत जामवाल - फोटो : Social Media

विस्तार

अभिनेता विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म के पोस्टर, गाने और ट्रेलर निर्माताओं ने जारी कर दिए हैं, जिन्हें देखकर दर्शकों का फिल्म देखने का उत्साह आसमान पर पहुंच गया है। विद्युत इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ इसका निर्माण भी कर रहे हैं। वहीं, अब अभिनेता ने अपनी बिना कपड़ों वाली तस्वीरों पर खुलकर बात की। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि आलोचनाओं से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। 
विज्ञापन


हर व्यक्ति को खुद के साथ समय बिताना चाहिए
विद्युत ने अपनी बिना कपड़ों वाली तस्वीर पर बात करते हुए कहा, 'मुझे खुद के साथ समय बिताना पसंद है। मैं अक्सर अपना काम खुद करना पसंद करता हूं। मुझे मुझसे बोर होना पसंद है, मुझे ऐसी किताब पढ़ना पसंद है, जो मुझे उत्साहित नहीं करती है। आप जिस तस्वीर के बारे में बात कर रहे हैं वह मेरी 14 यात्राओं में से एक की है, जिसे मैंने सोचा कि क्यों न इसे पोस्ट किया जाए? मुझे यह तस्वीर बहुत अच्छी लगी, इसलिए मैंने इसे सोशल पोस्ट कर दिया। हर किसी को अपने साथ समय बिताना चाहिए, भले ही वे ऐसे ही क्यों न हो।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Arjun kapoor: हीरो से विलेन बनकर बहुत खुश हैं अर्जुन कपूर, जताया अपने निर्देशक के प्रति आभार
विज्ञापन
विज्ञापन


आलोचनाओं से नहीं होती विद्युत को समस्या 
जब विद्युत से पूछा गया कि क्या उनकी बिना कपड़ों की तस्वीरों को लेकर हो रही आलोचनाओं से उन्हें परेशानी होती है? उन्होंने कहा, 'ये छोटी-छोटी बातें आपको काटने वाले मच्छर की तरह हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आलोचना से उन्हें कोई परेशानी नहीं होती है, क्योंकि यह उनके बारे में सिर्फ किसी दूसरे व्यक्ति की राय है।'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
विद्युत की फिल्म की बात करें, तो 'क्रेक' में उनके साथ नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अभिनय के अलावा विद्युत जामवाल ने अब्बास सैय्यद के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण भी किया है। 'क्रैक-जीतेगा तो जिएगा' एक स्पोर्ट्स फिल्म है, जो आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित है। यह दो भाइयों पर आधारित फिल्म है। 'क्रैक' 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Emraan Hashmi: 'निर्माताओं ने मेरी छवि का उठाया फायदा', फिल्मों में किसिंग सीन को लेकर बोले इमरान हाशमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed