{"_id":"67b724c21a52f72bd40e51b6","slug":"composer-thaman-s-said-not-to-marry-anyone-because-women-want-to-freedom-2025-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Thaman S: ‘पुरुष शादी ना करें क्योंकि महिलाएं आजाद रहना चाहती हैं’, ‘बेबी जॉन’ फेम संगीतकार थमन के बिगड़े बोल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Thaman S: ‘पुरुष शादी ना करें क्योंकि महिलाएं आजाद रहना चाहती हैं’, ‘बेबी जॉन’ फेम संगीतकार थमन के बिगड़े बोल
Thu, 20 Feb 2025 06:23 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Thu, 20 Feb 2025 06:23 PM IST
सार
Thaman S: हाल ही में ‘बेबी जॉन’ फेम संगीतकार थमन ने पुरुषों को शादी नहीं करने की सलाह दी। इतना ही नहीं, उन्होंने शादी जैसे पवित्र रिश्ते को महिलाओं की स्वतंत्रता से भी जोड़ा। जानते हैं कि थमन ने ऐसा क्यों कहा...
विज्ञापन
थमन एस
- फोटो : इंस्टाग्राम- @musicthaman
विस्तार
वरुण धवन स्टारर 'बेबी जॉन' और एनबीके की फिल्म ‘डाकू महाराज’ में काम कर चुके 41 वर्षीय संगीतकार एस थमन ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में महिलाओं की स्वतंत्रता और शादी को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। शादी करने के सही समय के जवाब में थमन ने पुरुषों को शादी ही ना करने की सलाह दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा...
विज्ञापन
लड़कियां जीवन में स्वतंत्र होना चाहती हैं
संगीतकार थमन एक पॉडकास्ट में पहुंचे जहां उनसे पॉडकास्टर एन वी सिम्हा ने उनसे सवाल किया कि शादी करने का सही समय क्या है ? इसके जवाब में थमन ने कहा कि वह नहीं चाहते कोई भी शादी करे, क्योंकि आजकल लड़कियां स्वतंत्र होना चाहती हैं। वो किसी के अधीन नहीं रहना चाहती। इसके साथ ही थमन ने गर्ल्स सोसाइटी के खत्म होने की भी बात कही।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Aadar-Alekha Marriage: आदर-अलेखा की मेहंदी सेरेमनी पर करीना कपूर ने किया बेहतरीन डांस, वीडियो हो रहा वायरल
विज्ञापन
विवाह करना बेहद मुश्किल हो गया
थमन ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि आज के समय में विवाह करना मुश्किल हो गया है। आए दिन तलाक की खबरें आती रहती हैं। कोई भी एडजस्ट नहीं करना चाहता इसलिए वो कहते हैं कि पुरुषों को शादी ही नहीं करनी चाहिए।
इंस्टाग्राम किसी हत्यारे से कम नहीं
कोविड के बाद से इंस्टाग्राम के बदले स्वरूप को लेकर भी थमन ने अपने विचार व्यक्त किए। संगीतकार ने कहा कि वो परंपराओं के नाश के लिए इंस्टाग्राम को मुख्य साधन मानते हैं। उन्होंने कहा कि पता नहीं मैं सही हूं या नहीं पर शायद इंस्टाग्राम किसी हत्यारे के समान है। इंस्टाग्राम पर हम सिर्फ अच्छी दिखने वाली चीजें शेयर करते हैं ना कि उसके पीछे का संघर्ष।
यह खबर भी पढ़ें: Drishyam 3: "अतीत कभी शांत नहीं रहता", धांसू अंदाज में मोहनलाल ने 'दृश्यम 3' का किया एलान
संगीतकार एस थमन के बार में
थमन हाल ही में दिनों में रिलीज हुईं 'बेबी जॉन' और 'डाकू महाराज' जैसी फिल्मों में संगीत देने के लिए यह मशहूर हैं। 41 वर्षीय थमन की शादी गायिका श्रीवर्धिनी से हो चुकी है। दोनों का एक बेटा भी है। इस समय थमन ‘अखंड 2’ जैसी फिल्मों पर काम कर रहे हैं।