Astronomer CEO: बाहों में भरकर कर रहे थे रोमांस, अब 'कोल्डप्ले' वाले वायरल कपल पर गिरी गाज; छुट्टी पर गए सीईओ
Coldplay Concert Controversy: कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट के दौरान हाल ही में एस्ट्रोनॉमर कंपनी के सीईओ के वायरल हुए वीडियो के बाद अब उन्हें नौकरी से कुछ समय के लिए छुट्टी दे दी गई है।
विस्तार
क्रिस मार्टिन की टिप्पणी
कॉन्सर्ट के दौरान कोल्डप्ले के सिंगर क्रिस मार्टिन ने मंच से मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की, जब उन्होंने उस कपल को कैमरे पर देखा। कैमरे पर जैसे ही दोनों लोग कोजी होते हुए दिखे, दोनों ने झटपट अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की। महिला ने तुरंत अपना चेहरा ढक लिया और पुरुष झुककर छिपने लगा। इस पर क्रिस मार्टिन ने कहा, 'या तो ये दोनों बहुत शर्मीले हैं या शायद अफेयर चल रहा है!'
Podczas koncertu zespołu Coldplay, "Kiss Cam" nieoczekiwanie stało się narzędziem do ujawnienia rzekomego romansu.
Kamera pokazała Andy'ego Byrona, dyrektora generalnego firmy Astronomer, w objęciach Kristin Cabot, szefowej działu HR. pic.twitter.com/HzhO2nXxo4विज्ञापन विज्ञापन— MNFPL (@musicnewsfactpl) July 17, 2025
सीईओ को छुट्टी पर भेजा गया
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। लोगों ने कपल की पहचान की कोशिश शुरू कर दी और पता चला कि ये कोई और नहीं बल्कि एस्ट्रोनॉमर नाम की डाटा टेक्नोलॉजी कंपनी के सीईओ हैं, जो शादीशुदा होते हुए अपनी ही कंपनी की एचआर प्रमुख के साथ रोमांटिक होते हुए पकड़े गए हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति वही हैं, लेकिन अब कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि एंडी बायरन को लीव पर भेज दिया गया है और फिलहाल कंपनी के को-फाउंडर पीट डीजॉय को अंतरिम सीईओ बनाया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: MK Muthu: सीएम स्टालिन के भाई और अभिनेता एमके मुथु का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
कंपनी ने बयान में क्या कहा?
एस्ट्रोनॉमर कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'हम एक जिम्मेदार नेतृत्व की उम्मीद करते हैं। इसी के मद्देनजर ये कदम उठाया गया है।' साथ ही ये भी साफ किया गया कि घटना की ऑफिशियली जांच शुरू की गई है और आने वाले दिनों में और जानकारी शेयर की जाएगी।
एंडी बायरन ने साधी चुप्पी
फिलहाल, एंडी बायरन की तरफ से इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है। कंपनी ने यह भी खारिज किया कि वीडियो में उसके अन्य कर्मचारी मौजूद थे। इसके अलावा क्रिस मार्टिन या कोल्डप्ले की तरफ से भी इस विवाद पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।