फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Coldplay Concert: Organisers asked not to involve children on stage at Coldplay concert in Navi Mumbai

Coldplay Concert: कॉन्सर्ट में बच्चों के लिए नियम सख्त, स्टेज पर जाने की नहीं इजाजत, इस शर्त पर मिलेगी एंट्री

Thu, 16 Jan 2025 12:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 16 Jan 2025 12:22 PM IST
सार

Coldplay Concert: दुनिया के लोकप्रिय रॉक बैंड्स में से एक कोल्डप्ले एक बार फिर भारतीय फैंस के बीच प्रस्तुति देने आ रहा है। मुंबई में कॉन्सर्ट होने जा रहा है और इस बार बच्चों की सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए आयोजकों को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
Coldplay Concert: Organisers asked not to involve children on stage at Coldplay concert in Navi Mumbai
ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले - फोटो : इंस्टाग्राम@coldplayindia.in

विस्तार

लोकप्रिय ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट मुंबई में होने जा रहा है। कॉन्सर्ट का आयोजन 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। फैंस के बीच भी उत्साह है। मगर, इस कॉन्सर्ट में बच्चों की सुरक्षा को लेकर नियम थोड़े सख्त किए गए हैं। बाल संरक्षण अधिकारी की तरफ से आयोजकों को बाकायदा नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन

ईयरप्लग के साथ ही मिलेगी इजाजत
ठाणे जिला प्रशासन ने नवी मुंबई में ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के आगामी म्यूजिक कॉन्सर्ट के आयोजकों को एक नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कॉन्सर्ट में बच्चों को किसी भी रूप में स्टेज पर हिस्सा लेने की इजाजत नहीं दी जाए। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने कार्यक्रम के आयोजकों को भेजे गए नोटिस में कहा कि किसी भी बच्चे को बिना ईयरप्लग या हीयरिंग प्रोटेक्शन डिवाइस के कॉन्सर्ट में शामिल होने की इजाजत नहीं दी जाए।

ये खबर भी पढ़ें:
Apna Adda 27: हमारे नाम धरती पर कहीं कोई अपना टुकड़ा नहीं, कागज ही हमारा खेत और कलम हल बन गया

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद जारी किया गया नोटिस
मालूम हो कि अपने 'म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड टूर' के दौरान ब्रिटिश बैंड ने ठाणे जिले के नवी मुंबई इलाके में स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में 18, 19 और 21 जनवरी को तीन शो आयोजित किए हैं। चंडीगढ़ के एक निवासी ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए एक शिकायत दर्ज कराई, इस शिकायत के बाद ठाणे जिला अधिकारियों ने 14 जनवरी को संगीत समारोह के आयोजकों, कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन और कार्यक्रम के टिकटिंग पार्टनर बुकमायशो को नोटिस जारी किया।


ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: 'सलमान के अटेंशन के लिए कंटेस्टेंट करते हैं लड़ाई', घर से बेघर होकर तिलमिलाईं शिल्पा शिरोडकर
 
विज्ञापन

नियम नहीं मानने पर लिया जाएगा एक्शन
नोटिस चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी रूप में बच्चों को स्टेज पर न लाएं। इस तरह के शो में 120 डेसिबल से ज्यादा आवाज का स्तर नहीं होना चाहिए। फ्लैश लाइट को लेकर भी चिंता जाहिर की गई है, जो बच्चों की सेहत के लिए जोखिम पैदा कर सकती है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने कहा कि अगर आयोजक नोटिस का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें:
Saif Ali Khan: 54 की उम्र में भी फिट हैं सैफ अली खान, कार्डियो और योग के साथ ऐसा है डाइट चार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed