Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Coachella 2027 Diljit Dosanjh Dua Lipa Sza Daddy Yankee Madonna Perform

कोचेला 2027: ग्लोबल म्यूजिक स्टेज पर फिर छाएंगे दिलजीत दोसांझ, दुआ लीपा और मैडोना संग करेंगे परफॉर्म

Thu, 12 Nov 2026 10:35 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Thu, 12 Nov 2026 10:35 AM IST
सार

  • कोचेला 2027 का आयोजन कैलिफोर्निया के इंडियो स्थित एम्पायर पोलो क्लब में होगा।
  • इसमें दिलजीत के साथ दुआ लीपा, टेम इम्पाला और एसजेडए जैसे बड़े कलाकार शामिल होंगे।
  • यह फेस्टिवल दो वीकेंड में आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Coachella 2027 Diljit Dosanjh Dua Lipa Sza Daddy Yankee Madonna Perform
कोचेला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाबी म्यूजिक का जलवा अब दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने म्यूजिक से इंटरनेशनल स्टेज पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। दिलजीत दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक फेस्टिवल्स में शामिल कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल 2027 में परफॉर्म करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


फेस्टिवल के आयोजकों ने अगले साल होने वाले इस इवेंट की कलाकारों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें दिलजीत के साथ दुआ लीपा, टेम इम्पाला और एसजेडए जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा पॉप म्यूजिक की दिग्गज सिंगर मैडोना, जेआईएसओओ, फोएबे ब्रिजर्स और रोबिन भी इस फेस्टिवल का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
Trending Videos

Coachella 2027 Diljit Dosanjh Dua Lipa Sza Daddy Yankee Madonna Perform
दुआ लीपा - फोटो : इंस्टाग्राम@dualipa
कब तक चलेगा म्यूजिक फेस्टिवल?
कोचेला 2027 का आयोजन कैलिफोर्निया के इंडियो स्थित एम्पायर पोलो क्लब में होगा। यह फेस्टिवल दो वीकेंड में आयोजित किया जाएगा। पहला वीकेंड 9 से 11 अप्रैल और दूसरा वीकेंड 16 से 18 अप्रैल तक चलेगा। इस बार शुक्रवार को दुआ लीपा, शनिवार को टेम इम्पाला और रविवार को एसजेडए हेडलाइनर के तौर पर परफॉर्म करेंगे।

तीनों कलाकार अपने अलग-अलग म्यूजिक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। जहां दुआ लीपा अपने पॉप म्यूजिक से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी, वहीं टेम इम्पाला साइकेडेलिक रॉक और एसजेडए आरएंडबी म्यूजिक का रंग जमाएंगी।
विज्ञापन

Coachella 2027 Diljit Dosanjh Dua Lipa Sza Daddy Yankee Madonna Perform
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
2023 में भी कोचेला का हिस्सा बने थे दिलजीत
भारतीय फैंस के लिए इस बार दिलजीत दोसांझ का नाम लिस्ट में शामिल होना खास है। दिलजीत इससे पहले साल 2023 में भी कोचेला फेस्टिवल में परफॉर्म कर चुके हैं। उस समय उन्होंने पंजाबी भाषा में गाने गाकर दुनियाभर के दर्शकों का ध्यान खींचा था।

वह इस फेस्टिवल के मंच पर परफॉर्म करने वाले शुरुआती पंजाबी भाषा के कलाकारों में शामिल थे। अब 2027 में उनकी वापसी से एक बार फिर पंजाबी म्यूजिक को इंटरनेशनल पहचान मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

Coachella 2027 Diljit Dosanjh Dua Lipa Sza Daddy Yankee Madonna Perform
मैडोना - फोटो : इंस्टाग्राम
मैडोना समेत ये बड़े कलाकार भी आएंगे नजर
इस बार कोचेला की लिस्ट में पॉप म्यूजिक की दिग्गज सिंगर मैडोना का नाम भी शामिल है। वह शुक्रवार को डांस टेंट में परफॉर्म करेंगी। वहीं डैडी यांकी को 'इन द डेजर्ट' स्पेशल बिलिंग दी गई है। इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक की मशहूर जोड़ी जस्टिस भी अपने गाने 'ब्लाइंडेड बाय द लाइट्स' के साथ बंकर में डेब्यू करेगी।
  • फेस्टिवल के पहले दिन यानी शुक्रवार को जारा लार्सन, स्टीव लैसी, जेआईएसओओ, पैगी गू, केलेनी, लियोन थॉमस और जॉर्जियो मोरोडर जैसे कलाकार परफॉर्म करेंगे।
  • वहीं शनिवार को फोएबे ब्रिजर्स, वीजर, रोबिन, मैनेस्किन, एनसीटी, लियोन ब्रिजेस, टिएस्टो, मार्टिन गैरिक और अंडरवर्ल्ड जैसे नाम शामिल हैं।
  • रविवार को डॉन टॉलिवर, डोम डॉला, कायगो, एम्पायर ऑफ द सन, फोर टेट, द नेबरहुड, बेकी जी, बेबीमॉन्स्टर, विक्टोरिया मोनेट और जोरजा स्मिथ अपनी परफॉर्मेंस देंगे।

कब शुरू होगी टिकटों की बिक्री?
  • कोचेला 2027 के हेडलाइनर्स को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा चल रही थी।
  • अब आयोजकों ने आधिकारिक तौर पर पूरी लाइनअप जारी कर दी है। 
  • इस बार फेस्टिवल में पॉप, आरएंडबी, रॉक और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक के कलाकार एक साथ नजर आएंगे। 
  • फेस्टिवल के पास की बिक्री 13 नवंबर को दोपहर 12 बजे (पैसिफिक टाइम) से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed