फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Cid has used some scenes from youtube videos in acp pradyuman death episode

CID: एसीपी की मौत वाले एपिसोड में इस कलाकार ने लगाया सीन चोरी का आरोप, बोले- ‘सारा क्रेडिट बारबोसा ले गया’

Thu, 10 Apr 2025 11:32 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 10 Apr 2025 11:32 AM IST
सार

CID: हाल ही में टेलीविजन शो 'सीआईडी' के एक एपिसोड में एसीपी प्रद्युम्न की मौत की घटना  दिखाई गई थी। अब एक कलाकार ने खुलासा किया है कि इसी एपिसोड के कुछ सीन्स में 'सीआईडी' ने उनके आर्ट का प्रयोग किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

विज्ञापन
Cid has used some scenes from youtube videos in acp pradyuman death episode
सीआईडी - फोटो : एक्स

विस्तार

'सीआईडी' में एसीपी प्रद्युम्न के किरदार की मौत से शो की काफी चर्चा है। इसे लेकर नटिजंस बहुत नाराज भी हैं। हाल ही में एक कलाकार ने बताया कि उनके वीडियो के कुछ सीन्स को 'सीआईडी' ने एसीपी की मौत वाले एपिसोड में प्रयोग किया है। आइए जानते हैं आखिर किसने लगाया ये आरोप और क्या है वह सीन?

विज्ञापन

कलाकार ने किया दावा
पिछले कई सालों से अभिनेता शिवा साटम 'सीआईडी' में एसीपी प्रद्युम्न का किरदार निभाते आ रहे थे। अब शो के हालिया एपिसोड में उनकी हत्या कर दी गई। इसी एपिसोड पर अब एक ग्रैफिटी आर्टिस्ट मूज ग्रैफिटी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर करते हुए अपने क्लिप के चोरी के आरोप लगाए हैं। वीडियो में उन्होंने शो की क्लिप और अपने वीडियो के क्लिप दिखाते हुए कहा कि उन्होंने उनके काम और कलाकृति का इस्तेमाल किया है, जिसमें एक कॉर्टून और हल्क वाला सीन शामिल है। साथ ही उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि इस बारबोसा ने सारा क्रेडिट ले लिया। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि सुबह उठते ही यह सीन देखन को मिला कि उनके आर्ट का प्रयोग 'सीआईडी' के हालिया एपिसोड 'द आफ्टरमैथ' में हुआ है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: D56 Movie: 'इडली कड़ाई'-'कुबेर' के अलावा धनुष ने साइन की एक और फिल्म, 'डी56' एक महान युद्ध की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईडी ने खुद शूट नहीं किया
ग्रैफिटी आर्टिस्ट ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में कहा, ‘पहले तो मैं बहुत खुश था क्योंकि हम सभी बचपन से 'सीआईडी' देखते आए हैं और इसमें आपके आर्ट का दिखना अच्छी बात है। लेकिन यह सिर्फ मेरी ही बात नहीं है, जेक, एलमार्ट और कई अन्य लोगों के आर्ट भी यहां दिखाए गए हैं। लेकिन मजेदार बात यह है कि सड़क पर जाकर इसे शूट करने या किसी को काम देने की बजाय उन्होंने इसे यूट्यूब वीडियो से लेना चुना। मुझे यह मजेदार लगा।’ हालांकि, आपको बताता चलें कि सीआईडी के इस एपिसोड में सभी आर्टिस्ट को क्रेडिट दिया गया है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MOOZ GRAFFITI (@mooz.one)




यह खबर भी पढ़ें: Justin Bieber: पैपराजी पर गुस्से में भड़के पॉप सिंगर जस्टिन बीबर, वीडियो वायरल; बोले- बस पैसे की चिंता है…

 

क्या हुआ एपिसोड में
'सीआईडी' के हालिया एपिसोड में एक विलेन की एंट्री होती है, जिसका नाम बारबोसा (तिग्मांशु धूलिया) है, जिसे टीम द्वारा पकड़ने की कोशिश का जाती है। फिर बारबोसा एसीपी प्रद्युम्न को अपने जाल में फंसाता है और एक विस्फोट में उसे मार देता है। मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए कहा जा रहा है कि शिवाजी साटम अब 'सीआईडी' छोड़ना चाह रहे हैं, इसलिए उन्हें शो में मार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed