फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chunky Pandey shares BTS moments of Housefull 5 beautiful views of London are visible

Houseful 5: चंकी पांडे ने शेयर किए 'हाउसफुल 5' के पर्दे के पीछे की तस्वीरें, दिखाई दिए लंदन के खूबसूरत नजारे

Sat, 21 Sep 2024 10:58 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 21 Sep 2024 10:58 AM IST
सार

हाउसफुल 5 की शूटिंग के दौरान चंकी पांडे ने कुछ बीटीएस मूमेंट्स सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। आइए आपको दिखाते हैं चंकी पांडे के शेयर किए वो खास नजारे और चंकी पांडे के लुक्स, जिसे देखकर प्रशंसक भी अपने अभिनेता की तारीफ करने से नहीं चूके।

विज्ञापन
Chunky Pandey shares BTS moments of Housefull 5 beautiful views of London are visible
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम chunkypanday

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'हाउसफुल 5' के लिए काम कर रहे हैं। हाउसफुल सीरीज की ये पांचवीं फिल्म होगी। हाल ही में अक्षय कुमार लंदन में प्रशंसकों से मिलते नजर आए थे। इस बीच चंकी पांडे ने इंस्टाग्राम पर 'हाउसफुल 5' के कुछ बीटीएस मोमेंट रील के तौर पर शेयर किए हैं, जिनमें लंदन में शूटिंग के दौरान कुछ पल दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

Farhan Akhtar-Shibani Dandekar: सोमवार को शादी हुई, बुधवार को कपल थेरेपी लेने चले गए थे फरहान अख्तर और शिबानी

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर चंकी पांडे ने शेयर किए ये वीडियो
इस रील वीडियो में चंकी पांडे ने शूटिंग के दौरान बीटीएस मोमेंट शेयर किए हैं। इसमें समुद्र और क्रूज दिखाई दे रहा है। लंदन के खूबसूरत सीन्स भी इस रील में देखने को मिल रहे हैं। रील में चंकी पांडे ने बॉबी फिल्म का गाना 'हम तुम एक कमरे में बंद हो' लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Chunky Panday (@chunkypanday)




रील में दिखे खूबसूरत नजारे
उन्होंने क्रूज से ली गई चांद की एक शानदार तस्वीर भी पोस्ट की, जो वाकई में बेहद खूबसूरत है। चंकी पांडे के इस रील वीडियो को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। चंकी पांडे ने इस  पोस्ट में कैप्शन लिखा है, 'मिलिए खूबसूरत क्रूज से'। वह अपने को-स्टार जॉनी लीवर के साथ ट्रेन स्टेशन पर एक कप पकड़े हुए पेय का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Box Office Collection Report: पहले दिन नहीं दिखा 'युद्रा' का कमाल, 'स्त्री 2' ने फिर से पकड़ी रफ्तार

प्रशंसक ने कही ये बात
एक यूजर ने कमेंट किया, 'हमेशा की तरह कूल और डैशिंग, पांडे जी! बुन्नू और मुन्नू के साथ आपकी फिल्म आंखें याद है?' दूसरे ने पूछा, 'संजू बाबा कहां हैं, सर?' अन्य ने कहा, 'हाउसफुल 5 फुल मोड" और "बहुत हैंडसम, चंकी सर! अच्छा लुक'। बता दें, फिल्म 'हाउसफुल 5' इसका निर्देशक तरुण मनसुखानी कर रहे हैं और फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ अभिषेक बच्चन, चित्रांगदा सिंह, संजय दत्त, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चंकी पांडे, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, रंजीत, डिनो मोरिया और सौंदर्या शर्मा दिखाई देंगे। फिल्म 6 जून, 2025 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed