फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chunky Pandey shared behind the scenes photos of Housefull 5 all stars cast seen in the same frame

Housefull 5: एक ही फ्रेम में नजर आए 'हाउसफुल 5' के सितारे, चंकी पांडे ने साझा कीं पर्दे के पीछे की तस्वीरें

Wed, 25 Sep 2024 03:16 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 25 Sep 2024 03:16 PM IST
सार

'हाउसफुल 5' की शूटिंग के बीच चंकी पांडे बीटीएस तस्वीरें साझा करते रहते हैं। एक बार फिर चंकी पांडे ने बीटीएस तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें फिल्म के कुछ सितारे नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Chunky Pandey shared behind the scenes photos of Housefull 5 all stars cast seen in the same frame
हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @chunkypanday

विस्तार

कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' के लिए सभी स्टार कास्ट शूटिंग के लिए एक साथ हैं। चंकी पांडे भी फिल्म की शूटिंग के दौरान अलग-अलग जगहों से खूबसूरत नजारों की तस्वीर प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने 'हाउसफुल 5' की स्टार कास्ट की बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटो को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। फोटो को लेकर प्रशंसकों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

विज्ञापन

Chunky Pandey shared behind the scenes photos of Housefull 5 all stars cast seen in the same frame
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @chunkypanday
एक साथ दिखे हाउसफुल 5 के ये सितारे
चंकी पांडे की शेयर की गई फोटो में रितेश देशमुख, अक्षय कुमार, चंकी पांडे, जैकलीन फर्नांडिस और अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं। इस फोटो में सूरज के रोशनी में सभी सितारे एक मेज के चारों तरफ बैठे हुए हैं। इस फोटो में सभी सितारे साथ बैठकर काफी खुश लग रहे हैं। इसके अलावा चंकी पांडे ने अलग-अलग जगहों की भी फोटो शेयर की है। इस पोस्ट पर चंकी पांडे ने लिखा, 'द टेबल इज फुल'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Chunky Panday (@chunkypanday)


Anurag Kashyap: जब अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड ने अनुराग कश्यप के जड़ा था तमाचा, कहा था- 'हिम्मत कैसे हुई?

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Chunky Pandey shared behind the scenes photos of Housefull 5 all stars cast seen in the same frame
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @chunkypanday
प्रशंसकों ने किए कुछ ऐसे कमेंट्स
इस तस्वीर और बीटीएस मोमेंट पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ज्यादातर प्रशंसकों ने चंकी पांडे के 'मा ममीया' डायलॉग को याद किया है। यूजर ने कमेंट किया, 'मा ममिया वापस आ गया है'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हाउसफुल के बाद टेबल फुल'। एक और यूजर ने कमेंट किया आप सभी अच्छे लग रहे हैं। कुछ फैंस ने इस फोटो पर हाउसफुल 5 में अच्छी कॉमेडी होने की आशा जताई है।

Vashu Bhagnani: वाशु भगनानी की शिकायत पर नेटफ्लिक्स की खरी खरी, हमें पूजा एंटरटेनमेंट से लेने हैं बाकी के पैसे

विज्ञापन

Chunky Pandey shared behind the scenes photos of Housefull 5 all stars cast seen in the same frame
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम chunkypanday
फिल्म में दिखेगी ये स्टारकास्ट
बता दें, फिल्म 'हाउसफुल 5' का निर्देशक तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ अभिषेक बच्चन, चित्रांगदा सिंह, संजय दत्त, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चंकी पांडे, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, रंजीत, डिनो मोरिया और सौंदर्या शर्मा दिखाई देंगे। फिल्म 6 जून, 2025 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed