फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anurag Kashyap was slapped by an actress boyfriend for sending her Dev D script

Anurag Kashyap: जब अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड ने अनुराग कश्यप के जड़ा था तमाचा, कहा था- 'हिम्मत कैसे हुई?'

Wed, 25 Sep 2024 02:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 Sep 2024 02:53 PM IST
सार

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'देव डी' काफी चर्चित रही। अनुराग कश्यप का कहना है कि इस फिल्म को बनाते हुए कई मु्श्किलें आईं। स्क्रिप्ट देख कई अभिनेत्री ऑडिशन तक देने को तैयार नहीं थीं। वहीं, एक अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड ने तो निर्देशक के तमाचा ही जड़ दिया था।

विज्ञापन
Anurag Kashyap was slapped by an actress boyfriend for sending her Dev D script
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अनुराग कश्यप इंडस्ट्री के चर्चित निर्देशकों में शुमार रहे हैं। उन्होंने कई फिल्में बनाई हैं। उनकी चर्चित फिल्मों में 'देव डी' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' भी शामिल हैं। अभिनेता की 'देव डी' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। लेकिन, इस फिल्म को बनाने को लेकर कई दिलचस्प किस्से भी हैं। यहां तक कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट के चक्कर में अनुराग कश्यप को थप्पड़ तक खाना पड़ा। हाल ही में खुद उन्होंने यह खुलासा किया है।

विज्ञापन

कैसे आया फिल्म बनाने का ख्याल?
अनुराग कश्यप ने माराकेच अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में एक लाइव बातचीत में अपनी पहली हिट फिल्म 'देव डी' को बनाने के दौरान आने वाली मुश्किलों के बारे मे बताया। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने बताया कि उन्हें 'देव डी' बनाने का ख्याल कैसे आया? उन्होंने कहा कि उस वक्त उनके कई प्रोजेक्ट्स रुक गए थे या सीधे तौर पर बैन कर दिए गए थे , तब उन्होंने ये सोचा की अब वो दर्शकों को वही दिखाओ जो उनको देखना पसंद है। 
Devara: 'एक्सप्लोर करने का मौका नहीं मिलता,अव्यवस्थित होता है', साउथ के वर्क कल्चर पर जूनियर एनटीआर की दोटूक

विज्ञापन
विज्ञापन

इस किताब से ली प्रेरणा
अनुराग ने बताया, 'फिल्म 'देव डी' बनाने का ख्याल उन्हें चर्चित उपन्यास 'देवदास' से आया। निर्देशक ने कहा कि 'मैं अपने दोस्त के साथ बैठा था उस वक्त मेरे मन में ख्याल आया कि मैं कब एक सफल फिल्म निर्देशक बन पाऊंगा'। उन्होंने बताया की तब उनके मन में आया कि दर्शकों को रोमांटिक फिल्में पसंद हैं तो वो उस वक्त की सबसे बड़ी 19 गानों की एल्बम के साथ फिल्म का निर्देशन करेंगे।
Citadel Honey Bunny: सिटाडेल हनी बन्नी की स्क्रीनिंग में प्रियंका चोपड़ा-सामंथा ने लगाए चार चांद, नदारद दिखे वरुण धवन

विज्ञापन

इस वजह से पड़ा थप्पड़
अनुराग कश्यप के मुताबिक 'देव डी' बनाना बिल्कुल आसान नहीं था। कई अभिनेत्रियों ने तो ऑडिशन तक देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने बताया कि 'मैंने फिल्म के मुख्य किरदारों के लिए दो लड़कियों का चयन किया। उस वक्त मैंने भाषा पर इतना ध्यान नही दिया। कुछ अभिनेत्रियों ने स्क्रिप्ट पढ़कर ऑडिशन देने से इंकार कर दिया। मैंने स्क्रिप्ट भेजने की वजह से मैंने थप्पड़ भी खाया है। एक अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड ने मुझे थप्पड़ जड़ दिया'। अनुराग कश्यप ने कहा, 'एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने कहा था, 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरी गर्लफ्रेंड को ये स्क्रिप्ट भेजने की? मैंने कहा ओके मुझे माफ कर दो'। अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट उनके प्रोड्यूसर ने भी फेंक दी थी, लेकिन प्रोड्यूसर की पत्नी की वजह से यह फिल्म बन सकी, क्योंकि उन्हें स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed