फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chandu Champion trailer launch event Kartik aaryan movie on first paralympic gold medalist murlikant petkar

Chandu Champion: परिवार और शिक्षकों को कार्तिक ने दिया अपनी सफलता का श्रेय, ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जताया आभार

Sat, 18 May 2024 09:13 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 18 May 2024 09:13 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्देशक कबीर खान ने खुलासा किया  कि कार्तिक आर्यन ने 18 महीने तक दिन में सिर्फ एक बार खाना खाया।

विज्ञापन
Chandu Champion trailer launch event Kartik aaryan movie on first paralympic gold medalist murlikant petkar
चंदू चैंपियन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

कबीर खान निर्देशित फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर 18 मई को लॉन्च कर दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन फिल्म के मुख्य अभिनेता कार्तिक आर्यन के गृहनगर ग्वालियर में किया गया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक कबीर खान मौजूद रहें। ट्रेलर लॉन्च के दौरान कार्तिक ने अपनी मातृभूमि, माता-पिता, परिवार, दोस्त, शिक्षक और शहर को धन्यवाद दिया। निर्देशक कबीर खान ने फिल्म में कार्तिक के द्वारा की गई मेहनत की सराहना भी की।

विज्ञापन



 

Chandu Champion trailer launch event Kartik aaryan movie on first paralympic gold medalist murlikant petkar
चंदू चैंंपियन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

18 महीनों तक केवल एक बार कार्तिक ने खाया खाना
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म के लिए कार्तिक द्वारा की गई मेहनत के बारे में बात करते हुए, कबीर खान ने कहा कि कार्तिक ने 18 महीने तक दिन में सिर्फ एक बार खाना खाया है। उन्होंने बहुत ही अनुशासित जीवन जिया है और फिल्म के प्रति उनका समर्पण अकल्पनीय रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Chandu Champion trailer launch event Kartik aaryan movie on first paralympic gold medalist murlikant petkar
चंदू चैंपियन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चंदू चैंपियन देखकर रोये साजिद नाडियाडवाला
समारोह के दौरान फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि मैं पिछले 40 सालों से सिनेमा बना रहा हूं और आज भी भावनात्मक कहानियां देखकर भावुक हो जाता हूं। पिछले 4 दिनों में जब भी मैंने चंदू चैंपियन को देखा है, मैं रोया हूं।’


 

विज्ञापन

Chandu Champion trailer launch event Kartik aaryan movie on first paralympic gold medalist murlikant petkar
चंदू चैंपियन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कौन हैं मुरलीकांत पेटकर?
‘चंदू चैंपियन’ फिल्म की कहानी मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। मुरलीकांत पेटकर भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। मुरलीकांत पेटकर को पद्म श्री भी मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed