फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Ashutosh Rana Exclusive Interview On Struggle Career Acting Success Journey And Humare Ram

महेश भट्ट नहीं.. इस एक्ट्रेस ने पहचाना था आशुतोष राणा का टैलेंट, एक्टर ने बताया कैसे मिला ‘गोकुल पंडित’ का रोल

Sat, 27 Dec 2025 04:18 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 27 Dec 2025 04:18 PM IST
सार

Ashutosh Rana Interview: आशुतोष राणा फिल्मों के साथ-साथ अपने थिएटर शो ‘हमारे राम’ को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। अब अभिनेता ने अपने सफर और करियर को लेकर बात की। जानिए आशुतोष राणा ने क्या कुछ बताया..

विज्ञापन
Ashutosh Rana Exclusive Interview On Struggle Career Acting Success Journey And Humare Ram
आशुतोष राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘सामने वाला अपनी इच्छा के अनुसार मांगता है, लेकिन देने वाला आपकी क्षमता के अनुसार देता है। इसलिए मुझे जो भी मिला, मैं ईश्वर का प्रसाद समझकर उसे ग्रहण करता गया।’

विज्ञापन

ये कहना है बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, शानदार लेखक और रचनाकार आशुतोष राणा का। हाल ही में आशुतोष राणा अमर उजाला के ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने अभिनय की शुरुआत और मुंबई में अपने सफर के बारे में बात की। इस दौरान अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्हें अपनी सबसे कामयाब फिल्म ‘दुश्मन’ कैसे मिली…

विज्ञापन

गुरु के कहने पर पहुंचे मुंबई
अपने सफर के बारे में बात करते हुए अशुतोष राणा ने बताया कि साल 1994 में एनएसडी से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वो सीधे अपने गुरु के पास चले गए थे। उनके गुरु ने ही उन्हें मुंबई जाने और वहां निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट से मिलने की सलाह दी थी। हालांकि, मुंबई पहुंचने पर महेश भट्ट से मिलने में उन्हें छह महीने लग गए। इसके बाद साल 1995 में उन्हें महेश भट्ट के टीवी शो ‘स्वाभिमान’ में काम मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ashutosh Rana Exclusive Interview On Struggle Career Acting Success Journey And Humare Ram
आशुतोष राणा और महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

शुरुआत में महेश भट्ट ने दिए छोटे रोल
महेश भट्ट के साथ अपने रिश्ते और काम के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि ‘स्वाभिमान’ में पहले उनका किरदार सिर्फ दो एपिसोड का था। लेकिन बाद में इसे बढ़ाया गया और ये मुख्य किरदार बन गया। इसके बाद उन्होंने महेश भट्ट के साथ ‘तमन्ना’ और ‘गुलाम’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों में आशुतोष राणा की भूमिका काफी सीमित थी। लेकिन अभिनेता ने माना की महेश भट्ट और उनका संबंध काफी अच्छा था और महेश भट्ट उनकी काफी प्रशंसा भी करते थे।

‘दुश्मन’ के लिए आशुतोष राणा नहीं थे पहली पसंद
आशुतोष राणा को पहचान साल 1998 में आई ‘दुश्मन’ फिल्म से मिली। हालांकि, आशुतोष राणा इस फिल्म के लिए महेश भट्ट की पहली पसंद नहीं थे। आशुतोष राणा ने बताया कि महेश भट्ट ने किसी और अभिनेता के साथ फिल्म शुरू कर दी थी। हालांकि, वो कई बार भट्ट साहब से फिल्म में काम मांग चुके थे, लेकिन उन्होंने ये कहते हुए मना कर दिया कि ‘तुम मुस्कुराते वक्त एक बच्चे की तरह लगते हो। जबकि ये एक दुर्दांत विलेन का किरदार है।’ 

Ashutosh Rana Exclusive Interview On Struggle Career Acting Success Journey And Humare Ram
आशुतोष राणा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

पूजा भट्ट की सिफारिश पर मिली ‘दुश्मन’
‘दुश्मन’ फिल्म कैसे मिली? इसके पीछे की कहानी सुनाते हुए आशुतोष राणा ने बताया कि ये फिल्म उन्हें पूजा भट्ट की वजह से मिली। एक्टर ने साझा किया कि पूजा भट्ट ने उन्हें ‘गुलाम’ फिल्म के रफ ट्रायल में देखा, जिसमें उनका सिर्फ एक सीन था। उस सीन को देखकर ही पूजा भट्ट प्रभावित हो गईं। इसके बाद पूजा भट्ट ने ही महेश भट्ट से आशुतोष राणा को ‘दुश्मन’ फिल्म में लेने की सिफारिश की। पूजा ने यहां तक कहा कि अब तक जितनी फिल्म शूट हुई है उसे कैंसिल करके नए सिरे से बनाइए। लेकिन 'दुश्मन' का गोकुल पंडित तो आशुतोष राणा ही होंगे। इस तरह आशुतोष राणा बने दुर्दांत गोकुल पंडित। 


 

Ashutosh Rana Exclusive Interview On Struggle Career Acting Success Journey And Humare Ram
आशुतोष राणा - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे आया ‘हमारे राम’ का विचार
अपने लोकप्रिय नाटक ‘हमारे राम’ की शुरुआत कैसे हुई? इस पर आशुतोष राणा ने बताया कि इसकी शुरुआत कहीं न कहीं बचपन में देखने वाली रामलीला से हुई। एक्टर ने बताया, ‘मुझे बचपन से ही रामलीला काफी पसंद थी। वो मुझे काफी प्रभावित करती थी। तभी से मैंने सोचा था कि एक बार रामलीला को मंच पर करेंगे और मैं उसमें रावण का किरदार निभाऊंगा। इसलिए ‘हमारे राम’ की मानसिक तौर पर तैयारी बचपन से ही शुरू हो गई थी। लेकिन इसे शो के तौर पर साकार साल 2024 में कर पाया। अब सिर्फ डेढ़-दो साल में ही ये काफी लोकप्रिय हो गया है।’

अपकमिंग प्रोजेक्ट
इस दौरान आशुतोष राणा ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बात की। अभिनेता ने बताया कि वो जल्द ही कॉमेडी फिल्म ‘वन टू चा चा चा’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed