फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Case registered over AI generated obscene deep fake videos of Telugu actor Chiranjeevi

एआई के जरिए चिरंजीवी का बनाया गया अश्लील डीप फेक वीडियो, शिकायत के बाद पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

Mon, 27 Oct 2025 06:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 27 Oct 2025 06:44 PM IST
सार

Chiranjeevi Video: शिकायत के मुताबिक कुछ वेबसाइट्स ने हाल ही में प्रसारित किए जा रहे एआई-जनित वीडियो के जरिए चिरंजीवी की कड़ी मेहनत से हासिल शोहरत को नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन
Case registered over AI generated obscene deep fake videos of Telugu actor Chiranjeevi
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम@chiranjeevikonidela

विस्तार

इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाई गई कई वीडियो इंटरनेट पर मौजूद हैं। कई कलाकारों के चेहरे का इस्तेमाल करके भी यह वीडियो बनाई जाती हैं। हाल ही में साउथ के अभिनेता चिरंजीवी ने इल्जाम लगाया है कि कुछ वेबसाइट्स उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल करके एआई के जरिए डीपफेक और अश्लील सामग्री वाले वीडियो प्रसारित कर रही हैं। उन्होंने इसकी शिकायत की है। पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है कि इस पर केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है शिकायत?
शिकायत में, अभिनेता ने कहा कि इन वेबसाइट्स ने उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल करके एआई-जनित और मॉर्फ्ड वीडियो वितरित किए हैं। इनमें उन्हें अश्लील कृत्यों में गलत तरीके से दिखाया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर, 25 अक्तूबर को साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में आईटी अधिनियम और दूसरी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Case registered over AI generated obscene deep fake videos of Telugu actor Chiranjeevi
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @chiranjeevikonidela
लोगों की धारणा बदल रही है
अभिनेता की शिकायत के अनुसार कुछ वेबसाइट्स ने हाल ही में प्रसारित किए जा रहे एआई-जनित वीडियो के जरिए चिरंजीवी की कड़ी मेहनत से हासिल शोहरत को नुकसान पहुंचाया है।
ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी हैं और एआई का उपयोग करके बनाए गए हैं जो उनके चेहरे की विशेषताओं और व्यक्तित्व को अश्लील सामग्री में बदल देते हैं। इन वीडियो से जनता की धारणा विकृत हो रही है और उनकी सद्भावना को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

अभिनेता ने किया अनुरोध
अभिनेता ने आरोपी वेबसाइटों और एआई सामग्री के निर्माण, अपलोड और प्रसार में शामिल सभी व्यक्तियों/संस्थाओं के खिलाफ जांच शुरू करने का अनुरोध किया है। उन्होंने अनुरोध किया है कि इंटरनेट से ऐसी सभी मनगढ़ंत और अश्लील सामग्री को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed