फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bujji and Bhairava series got praised and ignites high expectations for Nag Ashwin directorial Kalki 2898 AD

Bujji and Bhairava: दर्शकों को पसंद आई ‘बुज्जी और भैरव', बोले, दो एपिसोड से दिल नहीं भरा, कहानी आगे बढ़ाओ

Fri, 31 May 2024 11:42 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 31 May 2024 11:42 AM IST
सार

नाग अश्विन की आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 ए.डी.' को लेकर जबर्दस्त उत्सुकता बनी हुई है। हाल में ही निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ी एक एनिमेटेड सीरीज लॉन्च की है,जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
 

विज्ञापन
Bujji and Bhairava series got praised and ignites high expectations for Nag Ashwin directorial Kalki 2898 AD
बी एंड बी: बुज्जी और भैरव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभास की बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 ए.डी.' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने भी इसका प्रमोशन जोर-शोर से शुरू कर दिया है। फिल्म में प्रभास के किरदार के साथ बुज्जी कार भी फिल्म का अहम हिस्सा होने वाली है। हाल में ही फिल्म के निर्माताओं ने इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक एनिमेटेड सीरीज लॉन्च की है, जिससे फिल्म को लेकर हाइप और भी ज्यादा बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


'बुज्जी और भैरव' सीरीज के एनिमेशन और कंटेट ने जीता दिल
'कल्कि 2898 ए.डी.' की मार्केटिंग टीम लगातार फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है। इस दौरान टीम के तरफ से दो-एपिसोड की एनिमेटेड सीरीज 'बी एंड बी: बुज्जी और भैरव' लॉन्च की गई है। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। 'बुज्जी और भैरव' नाम की यह सीरीज फिल्म में दिखाई जाने वाली कहानी के लिए मंच तैयार करती है। इसके प्रत्येक एपिसोड लगभग 14 मिनट लंबे हैं। सीरीज ने अपने कंटेंट और एनीमेशन से सभी को आकर्षित किया है। 

-Chapter 1: 'कांतारा चैप्टर 1' पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म में इस मशहूर अभिनेता की हुई एंट्री
अगले एपिसोड का कर रहे इंतजार
इस सीरीज के बाद दर्शकों के अंदर फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता और बढ़ गई है। दर्शक उम्मीद जता रहे हैं कि फिल्म के प्रीमियर से पहले शायद इसके कुछ और एपिसोड भी उन्हें देखने को मिल जाएं। दर्शकों को इस सीरीज के अब तक रिलीज दोनों एपिसोड्स काफी पसंद आए हैं और इन्होंने फिल्म के लिए माहौल भी बना दिया है। हालांकि, निर्माताओं से मिली जानकारी के मुताबिक इस सीरीज के सिर्फ दो ही एपिसोड्स बनाए गए हैं।

Sundar C: 'अरनमनई 4' के निर्देशक ने किया ये बड़ा खुलासा, विजय सेतुपति और राशि खन्ना से जुड़ा है मामला
'कल्कि 2898 एडी' में दिखेंगे कई बड़े सितारे
'बुज्जी और भैरव' तेलुगु, अंग्रेज़ी, हिंदी और स्पेनिश में रिलीज की गई है। फिल्म के प्रमोशन को लेकर बनाई गई इस एनिमेटेड सीरीज़ ने 'कल्कि 2898 एडी' के लिए उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म के निर्माता इस सीरीज के बाकी एपिसोड फिल्म के रिलीज के बाद उपलब्ध कराने की योजना बना रहे हैं।  बताते चलें कि नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, कमल हासन, अमिताभ बच्चन समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
इस किरदार को करते हुए बेहोश हो गए थे पंकज त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed