{"_id":"681ffeb6e75042addc055d9b","slug":"box-office-collection-of-ajay-devgn-raid-2-and-kesari-2-hit-3-retro-saturday-total-earning-2025-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: वीकएंड पर बढ़ा ‘रेड 2’ का कलेक्शन, जानिए ‘केसरी 2’ और बाकी फिल्मों की कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: वीकएंड पर बढ़ा ‘रेड 2’ का कलेक्शन, जानिए ‘केसरी 2’ और बाकी फिल्मों की कमाई
Sun, 11 May 2025 08:43 AM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 11 May 2025 08:43 AM IST
सार
Box Office Report: अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ की कमाई में शनिवार को बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ का कलेक्शन कम होता दिख रहा है। जानिए, बाकी फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
फिल्म 'रेड 2' और 'केसरी 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
विस्तार
इस समय सिनेमाघरों में कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं लेकिन कुछ ही अच्छा कलेक्शन कर पा रही हैं। अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने शनिवार को वीकएंड का फायदा उठाया और अच्छे-खासे पैसे बटोर लिए हैं। इसके अलावा थिएटर में इस वक्त ‘केसरी 2’ और साउथ इंडियन फिल्म ‘हिट’ और ‘रेट्रो’ भी मौजूद हैं। जानिए, इन सभी फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
'रेड 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : साभार-@imdb.com
रेड 2
अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शनिवार को ‘रेड 2’ ने 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं इस फिल्म की कुल कमाई 108.75 करोड़ रुपये हुई। शुक्रवार को ही यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। रविवार का भी फायदा इस फिल्म को मिल सकता है और इसके कलेक्शन में बढ़ाेतरी हो सकती है। ‘रेड 2’ को थिएटर में अभी तक 10 दिन हो चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Nani: ‘हिट 3’ की सफलता के बीच, नानी का फैंस को तोहफा; अपनी अगली फिल्म को लेकर दी बड़ी अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन
केसरी 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केसरी 2
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ को इस समय सिनेमाघरों में 23 दिन हो चुके हैं। 23वें दिन यानी शनिवार को आकर इस फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं इस फिल्म का कुल कलेक्शन 85.10 कराेड़ रुपये है। इतने दिन बाद भी अक्षय कुमार की फिल्म 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन नहीं कर पाई है।

ये खबर भी पढ़ें: Akshay-Saif: खलनायक बन दहशत फैलाएंगे अक्षय कुमार, प्रियदर्शन की फिल्म में सैफ अली खान संग करेंगे दो-दो हाथ
फिल्म 'रेट्रो' और 'हिट 3'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हिट 3 और रेट्रो
इस समय दो साउथ इंडियन फिल्में ‘हिट और रेट्रो’ भी थिएटर में लगी हैं। इन फिल्मों को सिनेमाघरों में 10 दिन हो चुके हैं। शनिवार को इन फिल्मों ने ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है। एक्टर नानी की फिल्म ‘हिट 3’ ने शनिवार को 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और इसका कुल कलेक्शन 68.15 करोड़ रुपये हुआ है। वहीं एक्टर सूर्या की फिल्म ‘रेट्रो’ ने 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन शनिवार को किया। इसका कुल कलेक्शन अब तक 55.25 करोड़ रुपये हुआ है।