फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bounty Hunter Duane Dog Chapman Stepson Shoots And Kills His Step Grandson

Duane 'Dog' Chapman: डुआने डॉग के परिवार में पसरा मातम, पिता ने ही बेटे को उतारा मौत के घाट; जानें पूरा मामला

Mon, 21 Jul 2025 02:25 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 21 Jul 2025 02:25 PM IST
सार

Bounty Hunter Duane 'Dog' Chapman: डॉग द बाउंटी हंटर के नाम से मशहूर डुआने 'डॉग' चैपमैन के परिवार में एक दुखद हादसा हो गया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Bounty Hunter Duane Dog Chapman Stepson Shoots And Kills His Step Grandson
डुआने डॉग चैपमैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार डुआने 'डॉग' चैपमैन से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आ रही है। डुआने 'डॉग' के परिवार में एक हादसा हो गया है, जिसमें 13 साल के बच्चे की मौत हो गई है। 

विज्ञापन

मामले में नहीं हुई कोई गिरफ्तारी
डुआने 'डॉग' चैपमैन के सौतेले बेटे ग्रेगरी जेका ने कथित तौर पर अपने ही 13 वर्षीय बेटे एंथनी को गोली मार दी, जिससे एंथनी की मौत हो गई। टीएमजेड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार 19 जुलाई को  फ्लोरिडा के नेपल्स स्थित एक अपार्टमेंट में यह घटना हुई, जहां गोली लगने से एंथनी की मौत हो गई। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की और मामले में जांच शुरू की। हालांकि, मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

परिवार ने घटना पर जताया दुख
परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हम एक परिवार के रूप में इस हैरान कर देने वाली दुखद घटना से आहत हैं और इस पर दुख जताते हैं। साथ ही एंथनी के निधन पर लोगों से प्रार्थना करने की अपील करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डुआने और फ्रांसीसी चैपमैन के बेटे हैं ग्रेगरी जेका
ग्रेगरी जेका डुआने 'डॉग' की पत्नी फ्रांसी चैपमैन के बेटे हैं। फ्रांसी और डुआने 'डॉग' की शादी 2021 में हुई थी। ये दोनों की दूसरी शादी थी, जो दोनों ने अपने पहले पार्टनर के निधन के बाद की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेगरी जेका डुआने 'डॉग' की बाउंटी हंटर टीम का हिस्सा बनकर उसके साथ काम करते हैं। 72 साल के डुआने डॉग के कई रिश्तों से 13 बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed