फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Border actor Suniel Shetty reviews Dhurandhar praise Akshaye Khanna and Ranveer Singh acting

'बॉर्डर' के एक्टर सुनील शेट्टी ने किया 'धुरंधर' का रिव्यू, रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की अदाकारी की तुलना की

Mon, 19 Jan 2026 07:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 19 Jan 2026 07:46 PM IST
सार

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने 'धुरंधर' का रिव्यू किया है। उन्होंने अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की अदाकारी के बारे में बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

विज्ञापन
Border actor Suniel Shetty reviews Dhurandhar praise Akshaye Khanna and Ranveer Singh acting
रणवीर सिंह, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर' का खुमार अभी भी लोगों पर से उतरा नहीं है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म के सीक्वल 'धुरंधर 2' का एलान कर दिया है। इसमें दर्शक अक्षय खन्ना की जिंदगी की कहानी फ्लैशबैक में देखेंगे। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 'बॉर्डर 2' के साथ 'धुरंधर 2' का टीजर अटैच किया जाएगा। 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसमें सुनील शेट्टी एक कैमियो करेंगे। इस बीच सुनील शेट्टी ने फिल्म 'धुरंधर' का रिव्यू किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

सुनील शेट्टी ने किया 'धुरंधर' का रिव्यू
एनडीटीवी से बातचीत में सुनील शेट्टी ने 'धुरंधर' के कलाकारों के बारे में कहा 'परफॉर्मेंस जबरदस्त है। अक्षय खन्ना की अदाकारी को दस में से दस अंक मिलते हैं। वह एक शानदार एक्टर हैं।' फिल्म में हमजा के किरदार से रणवीर सिंह ने सुनील का दिल जीत लिया। उनकी अदाकारी के बारे में बात करते हुए सुनील ने कहा, 'रणवीर सिंह ने 10 में से 100 अंक हासिल किए हैं। यह पूरी तरह से रणवीर सिंह की फिल्म है।'

समीरा रेड्डी ने 2016 के बजाए शेयर की 2006 की यादें, संजय दत्त के साथ वीडियो शेयर कर लिखी खास बात

विज्ञापन
विज्ञापन

Border actor Suniel Shetty reviews Dhurandhar praise Akshaye Khanna and Ranveer Singh acting
धुरंधर - फोटो : यूट्यूब
रणवीर को लेकर क्या बोले सुनील?
सुनील ने आगे बताया, 'अक्षय शानदार हैं लेकिन रणवीर ने खुद को कंट्रोल किया है। उन्होंने खुद को रोका और यह करना सबसे मुश्किल काम है। हीरो के तौर पर देशभक्ति दिखाना आसान है और दर्शक इस पर विश्वास भी करते हैं। लेकिन दूसरे देश में बैठकर, अपनी मातृभूमि के लिए तड़पना और कुछ करने की चाहत रखना, यह बहुत मुश्किल है।' सीक्वल में रणवीर को हमजा के रूप में वापस देखने की अपनी जिज्ञासा जाहिर करते हुए सुनील ने कहा 'मैं धुरंधर 2 में उन्हें इमेजिन कर सकता हूं। उस लड़के को सलाम। जबरदस्त।'

कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'
फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार होंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed