{"_id":"69496ea8783edc9dfa0b7484","slug":"zubeen-garg-death-case-all-seven-alleged-accused-appear-virtually-before-court-next-hearing-on-3-january-2026-2025-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जुबीन गर्ग मामले में आई नई अपडेट, सभी सात कथित आरोपी वर्चुअली कोर्ट में हुए पेश, जानिए कब होगी अगली सुनवाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जुबीन गर्ग मामले में आई नई अपडेट, सभी सात कथित आरोपी वर्चुअली कोर्ट में हुए पेश, जानिए कब होगी अगली सुनवाई
Mon, 22 Dec 2025 09:47 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 22 Dec 2025 09:47 PM IST
सार
Zubeen Garg Death Case: असम के मशहूर दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में नई अपडेट सामने आई है। इसके साथ ही अगली सुनवाई की तारीख भी बता दी गई है।
विज्ञापन
जुबीन गर्ग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में सभी सात आरोपियों को सोमवार को गुवाहाटी की जिला और सत्र अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। इसके साथ ही अगली सुनवाई की तारीख भी तय कर दी गई है।
विज्ञापन
कब होगी अगली सुनवाई?
एएनआई के अनुसार, अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 3 जनवरी 2026 की तारीख तय की है। वकील बिजन महाजन ने बताया कि अदालत अब आरोप तय करने पर विचार करेगी। इससे पहले 16 दिसंबर को भी सभी सात आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में वर्चुअली पेश किया गया था। असम पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने 12 दिसंबर को अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। यह चार्जशीट मुख्य रूप से करीब 2500 पन्नों की है, लेकिन दस्तावेजों सहित कुल मिलाकर लगभग 12,000 पन्नों की है।

कौन हैं गिरफ्तार हुए सात आरोपी?
गिरफ्तार किए गए सात लोग हैं- इवेंट आयोजक श्यामकानु महंत, जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, बैंड साथी शेखर ज्योति गोस्वामी, सह-गायिका अमृतप्रभा महंत, जुबीन के चचेरे भाई संदीपान गर्ग, और दो सुरक्षा गार्ड- नंदेश्वर बोरा और परेश बैश्य। चार्जशीट में चार लोग- श्यामकानु महंत, सिद्धार्थ शर्मा, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत पर हत्या का आरोप लगाया गया है। बाकी पर अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में हुआ था।
यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग और वासुकी धाम के किए दर्शन, लिखा- '12 दर्शन पूरे करने का संकल्प...'