{"_id":"64017de7d1bee2677104fa43","slug":"zeenat-aman-to-make-her-ott-digital-debut-with-manish-harishankar-show-showsttopper-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Zeenat Aman: जल्द OTT पर अभिनय का जलवा बिखेरेंगी जीनत अमान, मनीष हरिशंकर की वेब सीरीज से करेंगी डेब्यू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Zeenat Aman: जल्द OTT पर अभिनय का जलवा बिखेरेंगी जीनत अमान, मनीष हरिशंकर की वेब सीरीज से करेंगी डेब्यू
Fri, 03 Mar 2023 10:47 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 03 Mar 2023 10:47 AM IST
सार
अपने बेदाग अभिनय से बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने के बाद अब यह दिग्गज अदाकारा जीनत अमान 'शोस्टॉपर' से अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं।
विज्ञापन
जीनत अमान
- फोटो : insta
विस्तार
70 और 80 के दशक की शुरुआत में अपनी सुंदरता का जादू चलाने वाली अभिनेत्री जीनत अमान ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। जहां पिछले काफी समय से जीनत अमान लाइमलाइट से दूर थीं, वहीं अभी पिछले दिनों फरवरी में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया है। 'सत्यम शिवम सुंदरम' में कमाल दिखाने वाली जीनत अमान इंस्टाग्राम के बाद अब अभिनय की दुनिया में भी वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही जीनत अमान
साल 1970 में फिल्म 'द इविल विदिन' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जीनत अमान को प्रसिद्धि देव आनंद की फिल्म 'हरे कृष्णा' से मिली थी। इसके बाद अभिनेत्री ने एक के बाद एक कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का योगदान देकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कद बढ़ाया था। अपने बेदाग अभिनय से बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने के बाद अब यह दिग्गज अदाकारा 'शोस्टॉपर' से अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं।
विज्ञापन
Ghulam Mustafa Khan: शास्त्रीय संगीत के उस्ताद थे गुलाम मुस्तफा, सोनू निगम-एआर रहमान जैसे गायकों के थे गुरु
विज्ञापन
इस विषय पर होगी वेब सीरीज
जीनत अमान की वेब सीरीज 'शोस्टॉपर' का निर्देशन मनीष हरिशंकर द्वारा किया जाएगा। 'शोस्टॉपर' के ऐसा शो होने वाला है, जो ब्रा की फिटिंग जैसे विषय से संबंधित है। जीनत अमान को हाल ही में शूटिंग सेट पर निर्देशक के साथ स्क्रिप्ट-रीडिंग सेशन करते हुए देखा गया था। अभिनेत्री के अलावा, इस शो में श्वेता तिवारी, रोहित रॉय, तनाज ईरानी, बख्तियार, जरीना वहाब जैसे तमाम सितारों के काम करने की खबरें आ रही हैं।
Tu Jhoothi Main Makkaar: आलिया-रणबीर किस पर गई राहा? द कपिल शर्मा शो पर पापा कपूर का जवाब सुन छूट गई सबकी हंसी
इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू
बता दें, बीती 13 फरवरी को जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। जीनत अमान ने पहली बार एक महिला फोटोग्राफर द्वारा किए गए फोटोशूट की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। आज कल जीनत अमान लगातार अपनी तस्वीरें के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं।
Allu Arjun: खुशखबरी! बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे अल्लू अर्जुन, 'पुष्पा' ने साइन की भूषण कुमार की फिल्म