फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zeenat Aman shares An Anecdote When She Could Not Recognise Designer Sabyasachi

Zeenat Aman: जब मशहूर डिजाइनर काे नहीं पहचान सकीं जीनत अमान, पोस्ट के जरिए साझा किया पुराना किस्सा

Fri, 29 Aug 2025 05:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 29 Aug 2025 05:37 PM IST
सार

जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वह अपने एक्टिंग करियर, जिंदगी से जुड़े किस्से जब-तब साझा करती रहती हैं। शुक्रवार को भी एक जाने-माने फैशन डिजाइनर से जुड़ा मजेदार किस्सा जीनत अमान ने शेयर किया।
 

विज्ञापन
Zeenat Aman shares An Anecdote When She Could Not Recognise Designer Sabyasachi
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम@thezeenataman

विस्तार

73 साल की उम्र में जीनत अमान का फैशन सेंस लाजवाब है। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर डिजाइनर ड्रेस पहने क्लासी तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में 70-80 के दशक की इस ग्लैरमस एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसके साथ एक पुराना किस्सा भी शेयर किया है। यह किस्सा एक नामी फैशन डिजाइनर से जुड़ा है। 

विज्ञापन


इस नामी डिजाइनर की प्रेरणा रहीं जीनत अमान 
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में जीनत अमान लिखती हैं, ‘अपने अपार्टमेंट की छत पर कैजुअल फोटोशूट के लिए मैंने एक रेड टॉप पहना तो एक पुराना किस्सा याद आ गया। उम्मीद है आपको यह किस्सा पसंद आएगा। बात साल 2021 नवंबर महीने की है। एक दोस्त का जन्मदिन था, हमने ताज पैलेस होटल के खूबसूरत लाउंज में जश्न मनाया था। कुछ लोग एक डिजाइनर बुटीक देखने ग्राउंड फ्लोर पर चले गए, जबकि मैं और मेरी दोस्त आराम से काम कर रहे थे। जैसे ही हम लिफ्ट की तरफ मुड़े, हमने देखा कि उसके दरवाजे बंद होने लगे हैं। तभी एक खूबसूरत हाथ बाहर निकला और दरवाजे हमारे लिए आसानी से खुल गए। लिफ्ट में दो जेंटलमैन थे, दोनों ने सुंदर ड्रेस पहनी थी। एक दाढ़ी वाला शख्स था, दूसरा विदेशी लग रहा था। लिफ्ट में अंदर जाते ही मैंने मुस्कुराकर धन्यवाद कहा और उनके हाव-भाव से पता चला कि उन्होंने मुझे पहचान लिया था। दाढ़ी वाला आदमी बोला, ‘मैडम, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, आपसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आपने मुझे बचपन से ही इंस्पायर किया है।’ मैंने उनके तारीफ भरे शब्दों के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने मुझे बताया कि वे एक डिजाइनर हैं। जैसे ही लिफ्ट रुकी, मैंने उनसे पूछा- ‘आपका नाम क्या है?’ वह शख्स बोला, ‘सब्यसाची।’ और मुस्कुराते हुए मेरा हाथ थाम लिया, मैंने भी उन्हें न पहचान पाने के लिए माफी मांगी। इसके बाद मैं और मेरी फ्रेंड अपनी गलती पर खूब हंसे।’  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)


सब्यसाची का टॉप मैगजीन कवर के लिए पहना 
जीनत अमान आगे पोस्ट में लिखती हैं, ‘मुझे यह बात इसलिए याद आ गई, क्योंकि यह सब्यसाची का टॉप है, जो मैंने आज पहना है। यही टॉप मैंने वोग के कवर पेज के लिए पहना था। मुझे यह टॉप तोहफे में मिला था। मुझे उम्मीद है कि आपको बॉलीवुड और फैशन की दुनिया से जुड़ा यह किस्सा पसंद आया होगा।’   

ये खबर भी पढ़ें: Zeenat Aman: स्कूली दिनों में यह एक्टर था जीनत अमान का क्रश, उसी के साथ दिया पहला ऑनस्क्रीन किस सीन, जानिए

अभी भी एक्टिंग करने में व्यस्त हैं जीनत अमान 
जीनत अमान इन दिनों भी एक्टिंग कर रही हैं। इस साल वह एक वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में नजर आईं। इससे पहले फिल्म ‘पानीपत’में भी एक अहम किरदार उन्होंने निभाया। साथ ही वह सोशल मीडिया पर तो एक्टिव रहती ही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed