फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan's PK Radio Available for Sale Online

बिक रहा है आमिर के नंगेपन को ढकने वाला रेडियो, खरीदेंगे?

Mon, 08 Dec 2014 01:32 PM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan's PK Radio Available for Sale Online

फ़िल्म 'पीके' के पोस्टर में आमिर ख़ान के नग्न पोस्टर में इस्तेमाल रेडियो की भी बड़ी चर्चा हुई। अंग्रेज़ी अखबार 'मिड डे' के मुताबिक इस रेडियो की ऑनलाइन बोली लगाई गई है, जिसमें इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपए तक में ख़रीदने का प्रस्ताव दिया गया है।

विज्ञापन


ख़बर के मुताबिक़ इस रेडियो को मुंबई के चोर बाज़ार से महज़ 227 रुपए में ख़रीदा गया था। लेकिन अब जब इसके बिकने की चर्चा हो रही है तो इसकी कीमत लाख नहीं करोड़ तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

पर आमिर हैं नाखुश

Aamir Khan's PK Radio Available for Sale Online

फ़िल्म के प्रवक्ता ने इस ख़बर की पुष्टि करते हुए कहा, "हमें इस रेडियो के लिए काफ़ी पैसे ऑफ़र हुए हैं। हालांकि आमिर को इस ट्रांजिस्टर को बेचने का आइडिया अच्छा नहीं लगा है।"

एक सूत्र ने मिड डे को बताया, "आमिर को लगता है कि उनके किरदार के लिए बेहद महत्वपूर्ण चीज़ को किसी को नहीं दिया जाना चाहिए।"

एक तरफ़ जहां मार्केटिंग टीम आमिर ख़ान को मनाने की कोशिश कर रही है वहीं दूसरी तरफ़ फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आमिर और फ़िल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी से कहा कि वो इस रेडियो को याद के तौर पर संभाल कर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed