Honey Singh: हनी सिंह ने बताया कैसे हुई गर्लफ्रेंड टीना से पहली मुलाकात, कहा- रिझाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत
हाल ही में हनी सिंह ने गर्लफ्रेंड टीना थडानी और अपने रिलेशन पर खुलकर बात की और बताया कि कैसे गाने के शूट के दौरान वह टीना के आसपास होने पर अलग सा महसूस करते थे।
विस्तार
रैपर हनी सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही निजी जिदंगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। पिछले कुछ समय से वह अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। टीना ने उनके साथ नए गाने पेरिस का ट्रिप में काम किया है। अब हाल ही में उन्होंने टीना और अपने रिलेशन पर खुलकर बात की और बताया कि कैसे गाने के शूट के दौरान वह टीना के आसपास होने पर अलग सा महसूस करते थे।
टीना थडानी के लिए हनी सिंह को करनी पड़ी थी मशक्कत
हनी सिंह ने पिछले साल पत्नी शालिनी तलवार से अपने तलाक की घोषणा करने के तीन महीने बाद टीना थडानी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया था। अब हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान हनी सिंह ने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात कैसे हुई और कैसे टीना थडानी को रिझाने के लिए उन्हें मशक्कत करनी पड़ी।
Hrithik Roshan: 'वॉर' की शूटिंग के वक्त डिप्रेशन के शिकार होने वाले थे ऋतिक, बोले- लगा मैं मर रहा हूं
पहली बार ऐसे हुई थी हनी सिंह और टीना की मुलाकात
एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए हनी सिंह ने कहा, "मैं पहली बार टीना से तब मिला था जब हम दुबई में थे, इससे पहले हम केवल बातें किया करते थे और अभी तक पर्सनली नहीं मिले थे। इसलिए पहली बार जब मैं उनसे दुबई में मिला तो हम दोनों अपने-अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ थे, जिस वजह से हम ज्यादा बात नहीं कर पाए।"
Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने बेचा अपना मुंबई वाला फ्लैट, जानें कितना मोटा हुआ मुनाफा
हनी सिंह कहते हैं कि "इसके बाद हम सेट पर मिले और मुझे कुछ अलग से महसूस हुआ, जैसे वह मेरी है। इसलिए, आखिरकार मुझे उसे रिझाने के लिए बहुत प्रयास करने पड़े और वह राजी हो गई। उसने मेरे लिए अपनी लाइफ को काफी बदल लिया है। वह मेरी शुरुआती जिंदगी के बारे में पहले से थोड़ा जाती थी और मैंने उसे इसके बारे में और भी ज्यादा बताया ताकि से कुछ ऐसा न पता चले जो उसे चौंका दे या इस सोच में डाल दे कि उसे यह पहले से पता होना चाहिए था।"
Bollywood: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने कई बार रचाई शादी, जानें लिस्ट में सबसे ऊपर कौन?
हनी सिंह ने दिल्ली के एक इवेंट के दौरान टीना और अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों हाथ पकड़े दिखाई दिए और मंच पर जाकर हनी सिंह ने इशारा करते हुए कहा था कि वह बैठी है मेरी गर्लफ्रेंड टीना उसने मुझे हनी सिंह 3.0 नाम दिया है। कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है और दोनों तस्वीरे आदि साझा करते रहते हैं।