Bollywood: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने कई बार रचाई शादी, जानें लिस्ट में सबसे ऊपर कौन?
एक से ज्यादा बार शादियां करना बॉलीवुड सेलेब्स के लिए आम बात है। इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा बार शादी रचाई है।
विस्तार
भारत देश में शादी को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है। शादी को लोग जन्मों का बंधन मानते हैं, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री की सोच इससे अलग है। बॉलीवुड में तो जैसे शादी करना और कुछ साल में ही तोड़ देना एक चलन बन गया है। कई मशहूर अभिनेता और अभिनेत्री भी इस चलन में शामिल हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने कई शादी कीं। हम आपको बताने जा रहे हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने ने एक से ज्यादा बार शादी की है।
किरण खेर
बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर ने दो बार शादी की। उनकी पहली शादी बिजनेसमैन गौतम बेरी से हुई थी, जो ज्यादा समय तक नहीं चली और उनका तलाक हो गया। 80 के दशक में किरण खेर ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो उनकी मुलाकात अनुपम खेर से हुई। अनुपम भी तब शादीशुदा थे। किरण की तरह उनकी पहली शादी भी सफल नहीं हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और किरण ने अनुपम से शादी कर ली।
Satish Shah: 'साराभाई वर्सेस सारा भाई' फेम सतीश शाह का लंदन में उड़ाया गया मजाक, एक्टर के जवाब ने की बोलती बंद
अर्चना पूरन सिंह
अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अर्चना पूरन सिंह अपने ठहाकों और हंसने के अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन निजी जिंदगी में वह काफी मुश्किल हालात से गुजरी हैं। दरअसल, अर्चना की पहली शादी असफल रही थी, जिसके बाद वह इस कदर टूट गईं कि उनका प्यार और शादी जैसी चीजों से भरोसी ही उठ गया था। पहली शादी टूटने के बाद वह नहीं चाहती थीं कि उनकी जिंदगी में कोई आए, लेकिन फिर उनकी जिंदगी में परमीत सिंह की एंट्री हुई। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। अर्चना ने परमीत सिंह से दूसरी शादी रचाई।
Jeremy Renner: जेरेमी रेनर ने सर्जरी के बाद अस्पताल से साझा की पहली तस्वीर, चेहरे पर दिखे कई चोट के निशान
नीलम कोठारी
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीलम कोठारी ने भी दो शादियां रचाई हैं। उनकी सबसे पहली शादी अक्तूबर 2000 में यूके के एक अमीर व्यापारी के बेटे ऋषि सेठिया से हुई थी। यह शादी लंबे समय तक नहीं टिकी और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उनकी मुलाकात अभिनेता समीर सोनी से हुई। उस समय समीर की शादी भी मॉडल राजलक्ष्मी खानविलकर के साथ टूट गई थी। नीलम और समीर के बीच दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने एक दूसरे को तीन साल तक डेट करने के बाद साल 2011 में शादी कर ली।
Vijay-Rashmika: क्या रिलेशनशिप में हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना! वेकेशन की इन तस्वीरों से मिले संकेत
योगिता बाली
अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री योगिता बाली ने भी एक से ज्यादा बार शादियां की हैं। उन्होंने सबसे पहली शादी मशहूर गायक और अभिनेता किशोर कुमार से की थी। योगिता, किशोर दा की तीसरी पत्नी थीं, लेकिन दोनों के बीच हुए झगड़ों के कारण शादी के दो साल बाद ही 1978 में वह दोनों अलग हो गए। इसके बाद प्यार के रूप में योगिता की जिंदगी में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की एंट्री हुई। दोनों ने 1979 में शादी कर ली।
Bhojpuri Celebs: 'बिग बॉस' के घर में गर्दा उड़ा चुके हैं ये भोजपुरी सितारे, शो में भी दिखा था भोजपुरिया अंदाज
अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी भी एक से ज्यादा बार शादी कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने पहली शादी अभिनेता विनोद मेहरा से की थी। दोनों की शादी ज्यादा साल तक नहीं चली और दोनों चार साल बाद अलग हो गए। इसके बाद साल 1985 में अभिनेत्री ने दूसरी शादी फिल्म निर्देशक जेपी दत्ता के साथ रचाई।
Bhojpuri: भोजपुरी की इन फिल्मों में भरे हैं बोल्ड सीन, परिवार के साथ मूवी ही नहीं गाने भी देखने की न करें भूल