{"_id":"646716b69d6ff5d7e2041305","slug":"yash-raj-films-the-railway-men-actor-and-irrfan-khan-son-babil-shares-glimpse-of-night-shoot-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Babil Khan: बाबिल ने साझा किया रात में शूटिंग का अनुभव, काउच पर सोते हुए तस्वीरें की साझा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Babil Khan: बाबिल ने साझा किया रात में शूटिंग का अनुभव, काउच पर सोते हुए तस्वीरें की साझा
Fri, 19 May 2023 12:08 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 19 May 2023 12:08 PM IST
सार
दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।
विज्ञापन
बाबिल खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्म 'कला' में अपने अभिनय का दम दिखाने वाले अभिनेता बाबिल खान इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं। इसके लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सेट से नाइट शूट की झलक इंस्टाग्राम पर साझा की है। इसके साथ एक्टर ने नाइट शिफ्ट में शूटिंग करने का अपना अनुभव भी फैंस के साथ शेयर किया है।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में बाबिल को क्रू के साथ काउच पर सोते हुए देखा जा सकता है। बाबिल ने आखिर यह तस्वीरें क्यों क्लिक की हैं, उन्होंने इसकी वजह भी स्पष्ट की है।
विज्ञापन
Sara Ali Khan: शर्मिला टैगोर से हुई सारा अली खान के कान लुक की तुलना, खुशी से फूले नहीं समा रहीं अभिनेत्री
विज्ञापन
लिखा यह कैप्शन
तस्वीर शेयर करते हुए बाबिल ने लिखा है, 'हमें रात में शूटिंग पसंद नहीं?' इसके अलावा उन्होंने सेट से एक वीडियो भी शेयर की है। इसके साथ बाबिल ने लिखा, 'सच कहूं तो मैं ये वीडियो इसलिए बना रहा हूं, ताकि मैं सो न जाऊं।'
Juhi Parmar: 'ये मेरी फैमिली' के साथ ओटीटी डेब्यू पर खुश हैं जूही, परिवार के साथ देख सकते हैं यह सीरीज
इन प्रोजेक्ट्स में आएंगे नजर
बता दें कि बाबिल ने बीते वर्ष नेटफ्लिक्स की फिल्म 'कला' के जरिए एक्टिंग डेब्यू किया। भले ही इस फिल्म में बाबिल का रोल बहुत लंबा नहीं था, लेकिन अपनी छोटी सी भूमिका से ही उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में उन्होंने तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन शेयर की। बाबिल जल्द ही वाईआरएफ की 'द रेलवे मैन' में नजर आएंगे। इसके अलावा भी उनकी झोली में कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं, जिनका एलान जल्द होगा। यह यशराज फिल्म्स का पहला ओटीटी प्रोजेक्ट है। इसमें आर. माधवन भी नजर आएंगे। बता दें कि 'द रेलवे मैन' सीरीज दिसंबर 1984 में हुई भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित है।
Celebs: ट्रैफिक रूल तोड़ने के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं ये सेलेब्स, भरना पड़ा था हजारों का चालान