फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   will Modi watch movie "PK" ?

क्या नरेंद्र मोदी 'पीके' देखने जाएंगे?

Sun, 07 Dec 2014 11:16 AM IST
Updated Sun, 07 Dec 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
will Modi watch movie "PK" ?

आमिर खान 'पीके' के प्रचार में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे। अब वह प्रधानमंत्री को भी इसे देखने के लिए निमंत्रण देने वाले हैं। पर क्या वाकई, मोदी अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल कर फिल्म देखने जाएंगे? जबकि वह मात्र चार घंटे ही सोते हैं।

विज्ञापन


अपनी फिल्म 'पीके' के प्रमोशन करने पटना पहुंचे आमिर खान ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुजारिश करेंगे कि वह 'पीके' देखें। वहीं, संजय दत्त के भी 'पीके' के प्रीमियर में आने की चर्चा है। इस फिल्म में आमिर और संजय के अलावा अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत भी अहम भूमिका में हैं।
विज्ञापन

'पीके' के साथ्‍ा अब 'वजीर' भी

will Modi watch movie "PK" ?

आमिर खान की फिल्म 'पीके' के साथ अनुष्का शर्मा की पहली प्रोडक्शन वाली फिल्म 'एनएच 10' का ट्रेलर तो आएगा ही, साथ ही साथ अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर की फिल्म 'वजीर' का भी ट्रेलर आने की बात फाइनल हो गई है। प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म 'वजीर' के शॉट्स देखकर यह फैसला लिया है।


फिल्म 'वजीर' का नाम पहले 'दो' रखा जाना था, बाद में इसका नाम 'वज़ीर' कर दिया गया। फिल्म में फरहान एटीएस अफसर और अमिताभ शतरंज पूर्व शतरंज चैम्पियन के रूप में नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर बिजॉय नाम्बियार हैं। फिल्म में अदिति राव हैदरी भी अहम भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed