फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Why are offended Govinda by David Dhawan

सुपर जोड़ीदार डेविड धवन से क्यों नाराज हैं गोविंदा?

Fri, 20 Mar 2015 09:03 AM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
Why are offended Govinda by David Dhawan

बॉलीवुड में अभिनेता गोविंदा और निर्देशक डेविड धवन जैसी कम ही जोड़ी होगी, जिसने दर्जनों फ़िल्में एक साथ की होंगी।

विज्ञापन


इस जोड़ी ने कई सुपरहिट फ़िल्में जैसे 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1', 'शोला और शबनम', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'पार्टनर' जैसी कई हिट फ़िल्में दीं।

लेकिन अब लगता है गोविंदा अपने दोस्त व निर्देशक डेविड धवन से काफ़ी नाराज़ हैं और आजकल खुलकर इसका इज़हार भी कर रहे हैं।

डांस शो के लांच के समय दिखाई अपनी बेबाकी

Why are offended Govinda by David Dhawan

गोविंदा ने हाल ही में डांस शो 'डीआईडी सुपर मॉम्स' के लांच के दौरान मौजूद पत्रकारों को बताया कि जब उनका बुरा वक़्त चल रहा था और उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, उस वक्त डेविड ने उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने बताया कि पिछले पांच सालों से डेविड के साथ उनकी बोलचाल बंद है।

गोविंदा ने डेविड के बारे में कहा, "नहीं, मैं अब डेविड के साथ काम करना नहीं चाहता। मुझे लगता है कि जब आपके बारे में कोई सोचता है कि आप उनकी फिल्मों के लायक नहीं हो या आप उनके लिए बोझ हो, तो आपको उनसे उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

डांस शो के जज के रूप में नज़र आएंगे गोविंदा

Why are offended Govinda by David Dhawan

गोविंदा ने आगे कहा, "मैं समझता हूं कि डेविड और मेरे बीच जो प्यार है, वो तो हमेशा रहेगा और रहना भी चाहिए। आजकल डेविड अपने बेटे की सफलता का आनंद ले रहे हैं और उनके लिए मैं खुश हूं, लेकिन मैं उनके साथ किसी फ़िल्म के बारे में बात नहीं करना चाहता।"

गोविंदा ने पिछली बार 2001 में टीवी पर गेम शो 'जीतो छप्पर फाड़' की एंकरिंग की थी। अब वो एक डांस शो के जज के रूप में नज़र आएंगे। गोविंदा की डांसिंग स्किल की तो पूरी दुनिया दीवानी है, लेकिन उन्हें डांस शो के जज के रूप में देखना एक दिलचस्प अनुभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed