फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   who is real father of indian cinema

उठे सवाल, किसने बनाई थी भारत की पहली फिल्म?

Wed, 01 May 2013 06:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 01 May 2013 06:47 PM IST
विज्ञापन
who is real father of indian cinema

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सौ साल पूरे होने के बीच एक बड़ा विवाद सामने आ रहा है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि दादासाहेब फाल्के 'फादर ऑफ इंडियन सिनेमा' नहीं हैं और उनकी फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' भी बॉलीवुड की सबसे पहली फिल्म नहीं है।

विज्ञापन


दादासाहेब फाल्के और उनकी फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' पर यह सवाल उठा रहे हैं पुणे को दो भाई, विजय तोरणे और अनिल तोरणे जिनका कहना है कि उनके पिता दादासाहेब तोरणे 'फादर ऑफ इंडियन सिनेमा' हैं और बॉलीवुड के सबसे पहली फिल्म है 'पुंडलिक' जो उनके द्वारा प्रोड्यूस की गई थी।

विज्ञापन


दोनों भाई यह दावा कर रहे हैं कि उनके पिता ही सही मायने में 'फादर ऑफ इंडियन सिनेमा' के खिताब के हकदार हैं।


मीडिया सूत्रों के अनुसार, दोनों भाई इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के निदेशक विकास पाटिल के साथ मिलकर मुंबई उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करने वाले हैं जिसमें वह 'पुंडलिक' को बॉलीवुड की पहली फिल्म के रूप में मान्यता देने की बात उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पाटिल के अनुसार मई 1912 को रामचंद्र गोपाल उर्फ दादासाहेब तोरणे ने कोरोनेशन सिनेमेटोग्राफ थिएटर में फिल्म 'पुंडलिक' को रिलीज किया था और उनके पास अंग्रेजी दैनिक में छपे इसके रिव्यू का प्रमाण भी है।

लेकिन फिल्म के जानकारों का कहना है कि यह बात सही है कि तोरणे को जो सम्मान मिलना चाहिए था वह नहीं मिला लेकिन ऐसा कुछ तकनीकी कारणों से नहीं हो सका।

पहला कारण तो यह रहा कि यह फिल्म दरअसल एक मराठी नाटक की शूटिंग थी। दूसरा कारण यह कि इसे ब्रिटिश कैमरामेन जॉनशन ने शूट किया था जिसने फिल्म का निगेटिव प्रिन्ट अपने पास लंदन में रखा और तोरणे को सिर्फ उसका पॉजिटीव प्रिन्ट दिया।


अब दोनों भाई अपने पिता को हक दिलाने पर तुले हैं और इस मामले में अदालत का हस्तक्षेप चाहते हैं लेकिन यह वक्त ही बताएगा कि दादासाहेब तोरणे को 'फादर ऑफ इंडियन सिनेमा' माना जाएगा या नहीं?

100 Years Of Cinema

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed