बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का बेशुमार प्यार हासिल किया है। अभिनेता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘दीवाना’ से की थी और इस फिल्म के बाद शाहरुख ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। शाहरुख खान ने इस इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं, जिसके दम पर आज भी वह बॉलीवुड के ‘रोमांस के बादशाह’ और ‘किंग खान’ कहे जाते हैं। लेकिन इन दिनों अभिनेता अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि अपने बेटे आर्यन खान की वजह से सुर्खियों में हैं। आर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हैं।
जब से आर्यन खान गिरफ्तार हुए हैं, तब से ही शाहरुख खान के पुराने इंटरव्यू और आर्यन खान संग उनकी तस्वीरें चर्चाओं में बनी हुई हैं। वहीं, अब शाहरुख खान का एक और थ्रोबैक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें अभिनेता ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि, मेरा नाम मेरे बच्चों की जिंदगी खराब कर सकता है।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शाहरुख खान ने साल 2008 में जर्मन टीवी चैनल को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें अभिनेता ने अपने सबसे बड़े डर के बारे में बात की थी। शाहरुख ने इस इंटरव्यू में कहा था कि, जिंदगी में मेरा सबसे बड़ा डर मेरे बच्चों के लिए है। मुझे आशा है कि, वे मेरी छाया से बाहर रह सकेंगे। कम से कम मैं यही चाहता हूं।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे अभिनेता ने कहा था, ‘मेरा सबसे बड़ा डर उन पर मेरे फेम का प्रभाव है। मैं नहीं चाहता हूं कि वे कभी उससे लड़ें और कहें कि ओह, मैं अपने पिता से बेहतर हूं। मैं ये भी नहीं चाहता हूं कि वे पूरी तरह से इस बात में डूब जाएं कि उन्हें कुछ करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे मेरे बच्चे हैं।’
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : Instagram
उन्होंने आगे कहा, ‘यह बिल्कुल सच है कि मेरा नाम उनकी जिंदगी खराब कर सकता है और मैं ऐसा नहीं चाहता हूं। मैं उनके पिता के रूप में जाना जाना चाहता हूं। मैं नहीं चाहूंगा कि वे मेरे बच्चों के रूप में जाने जाएं।’
5 of 5
Shahrukh Khan
- फोटो : Social Media
शाहरुख खान जब करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंचे थे, तब भी उन्होंने अपने बच्चों के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘जिंदगी में एक बच्चे को लाने का निर्णय लेना अपने दिल के एक टुकड़े को शरीर के बाहर निकालने जैसा है। मैं अपने रिश्तों की तुलना लोगों से कुछ इसी तरह से करता हूं। अगर मेरा बहुत ही करीबी दोस्त खड़ा हो और कोई तेज रफ्तार कर उसकी तरफ बढ़ रही हो तो मैं खुद आगे कूदकर उसे बचा लूंगा।’