फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Shah Rukh Khan Gifted Shekhar Suman Expensive Watch know Full Story Behind this Grand Gesture

SRK: बॉलीवुड में दोस्ती की मिसाल हैं शाहरुख खान, अपने इस खास दोस्त को गिफ्ट में दी थी महंगी घड़ी

Wed, 06 May 2026 11:12 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 06 May 2026 11:12 PM IST
सार

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान को बॉलीवुड का 'किंग खान' कहा जाता है, क्योंकि वह अभिनय के अलावा अपने अच्छे व्यवहार के लिए पहचाने जाते हैं। शाहरुख का एक दोस्त ऐसा भी है, जिसे किंग खान ने एक बेहद महंगी घड़ी गिफ्ट में दी थी। जानिए कौन हैं वह अभिनेता?
 

विज्ञापन
When Shah Rukh Khan Gifted Shekhar Suman Expensive Watch know Full Story Behind this Grand Gesture
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान जून 2026 को हिंदी सिनेमा में 34 शानदार साल पूरे कर लेंगे। 25 जून 1992 को फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले शाहरुख ने अब तक 90 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। शाहरुख काफी दिलदार है यही वजह है कि वह अपने दोस्तों को महंगे गिफ्ट्स देते हैं।

विज्ञापन

शाहरुख ने किया था शेखर को फोन
अभिनेता शेखर सुमन ने हाल ही में बताया कि कैसे शाहरुख खान ने उन्हें एक महंगी घड़ी गिफ्ट में दी थी, जब उन्होंने उनका चेक लेने से इनकार कर दिया था। इसे एक अनमोल गिफ्ट के बारे में शेखर सुमन ने शाहरुख खान के साथ अपनी दोस्ती के बारे में भी खुलकर बात की।

शेखर सुमन ने बताया कि जब शाहरुख खान फिल्म 'चलते चलते' बना रहे थे, तब उन्होंने खुद शेखर को फोन किया। शाहरुख ने टीजर के लिए अपनी आवाज देने को कहा। शेखर सुमन ने कहा, 'शाहरुख ने सीधे फोन करके कहा, 'हाय, मैं शाहरुख बोल रहा हूं।' बातचीत बहुत दोस्ताना थी। शेखर ने तुरंत हां कर दी और आवाज रिकॉर्ड करने के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख ने किस दोस्त को दी महंगी घड़ी?
फिल्म 'चलते-चलते' की रिकॉर्डिंग के बाद शाहरुख ने उन्हें एक बड़ा चेक भेजा। शेखर ने चेक वापस कर दिया और कहा, 'यह दो दोस्तों के बीच की बात है, पैसे की नहीं।' लेकिन शाहरुख मानने वाले नहीं थे। उन्होंने शेखर सुमन को बहुत महंगी घड़ी तोहफे में भेज दी। शेखर के पास आज भी वह घड़ी है, जो उनकी इस बेहद प्यारी याद से जुड़ी है।

विज्ञापन

कैसा छूटा 'देवदास' का रोल
एक इंटरव्यू में शेखर सुमन ने बताया कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' में उन्हें चुन्नी बाबू का रोल ऑफर किया गया था। लेकिन उस समय वह टीवी शो 'मूवर्स एंड शेकर्स' में बहुत व्यस्त थे। हफ्ते में पांच दिन शूटिंग होती थी, इसलिए वे फिल्म नहीं कर पाए।

उस फिल्म में शाहरुख खान हीरो थे। शेखर को इस बात का अफसोस जरूर है। इस पर शेखन ने कहा, 'कभी जीत होती है, कभी हार। ज्यादा पछताना नहीं चाहिए। शायद यही लिखा था।' बाद में उन्हें संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में काम करने का मौका मिला, जिससे उन्हें अच्छा लगा।


यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla: करोड़ों नोट छाप रही अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला', जानें 20वें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed