दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के बीच कैट फाइट किसी से छिपी नहीं है। ये दोनों एक्ट्रेस जितना अपने काम और खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, उतना ही अपनी कैट फाइट के चलते भी खबरों में बनी रहती हैं। वैसे तो दोनों ही कभी भी अपनी दुश्मनी के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहती, लेकिन कभी कभी कुछ न कुछ दोनों ऐसा कर ही देती हैं कि दोनों को खबरों का हिस्सा बनते देर नहीं लगती। ऐसा ही कुछ अभी एक बार फिर इन दोनों के बीच देखने को मिला।
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण वर्कआउट करने के लिए अपने ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला के फिटनेस स्टूडिया गई, लेकिन जिम के बाहर जब उन्होंने एक कार देखी तो उसे देखकर उन्होंने तुरंत यू टर्न ले लिया। नेक इंजुरी और बैक पेन से जूझ रही दीपिका पादुकोण राहत के लिए थोड़ा वर्कआउट करना चाहती थीं, पर उन्होंने जिम के बाहर से ही वापस लौट जाना सही समझा। आपको बता दें यह कार और किसी की नहीं कटरीना कैफ की थी।
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि दीपिका ने कटरीना की गाड़ी को देखते ही पहचान लिया। इसका मतलब उन्हें कटरीना की गाड़ी का नंबर भी याद था। बस फिर क्या था एक दूसरे का आमना-सामना करने से बचने के लिए दीपिका ने जिम न जाकर वापस लौटना ही सही समझा और वह घर निकल गईं।
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर खबरों में हैं। खबर है कि रणवीर और दीपिका इस साल के आखिर तक शादी कर लेंगे। हाल ही में जब दोनों के परिवार वाले आपस में मिले तभी से दोनों की शादी की खबरों को फिर से हवा मिल गई।