{"_id":"641d7e65c81da02ce8090d15","slug":"when-amrish-puri-slapped-govinda-during-shooting-of-one-of-his-movie-due-to-this-shocking-reason-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Govinda: गोविंदा की इस हरकत पर नाराज हो गए थे अमरीश पुरी, सेट पर जड़ दिया था तमाचा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Govinda: गोविंदा की इस हरकत पर नाराज हो गए थे अमरीश पुरी, सेट पर जड़ दिया था तमाचा
Fri, 24 Mar 2023 04:19 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 24 Mar 2023 04:19 PM IST
सार
दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए आज भी याद किए जाते हैं। वह न सिर्फ एक्टिंग के माहिर खिलाड़ी थे, बल्कि समय के भी पाबंद थे।
विज्ञापन
अमरीश पुरी-गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म इंडस्ट्री में सितारों के बीच तकरार कोई नई बात नहीं है। साथ काम करते-करते कई बार स्टार्स के बीच मन-मुटाव हो जाता है। कई बार तो बात हाथापाई तक पहुंच जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ था अमरीश पुरी और गोविंदा के बीच। दोनों ही सितारों का इंडस्ट्री में रुतबा था। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ। बात इतनी बिगड़ गई कि अमरीश पुरी ने गोविंदा के थप्पड़ जड़ दिया। आखिर क्यों? आइए जानते हैं..
विज्ञापन
समय के पाबंद थे अमरीश पुरी
दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए आज भी याद किए जाते हैं। वह न सिर्फ एक्टिंग के माहिर खिलाड़ी थे, बल्कि समय के भी पाबंद थे। कहा जाता है कि अमरीश पुरी समय को लेकर इतने ज्यादा पाबंद थे कि शूटिंग के लिए जो भी समय उन्हें दिया जाता या तो वे उस समय पर वहां होते या कई बार समय से पहले ही वहां पहुंच जाया करते थे।
विज्ञापन
Ranbir Kapoor: हॉलीवुड में काम करने से डरते हैं रणबीर कपूर, ठुकरा चुके हैं इस हिट फिल्म का ऑफर
विज्ञापन
अमरीश पुरी हो गए थे आगबबूला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अमरीश पुरी सुबह नौ बजे सेट पर पहुंच गए थे। इस फिल्म में गोविंदा भी मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद गोविंदा सेट पर नहीं पहुंचे, जिससे अमरीश पुरी का पारा चढ़ गया।
Asim Riaz: अली गोनी संग रमजान के पाक महीने में सऊदी पहुंचे असीम रियाज, उमराह के लिए अपनाया यह लुक
सेट पर हुई जबरदस्त बहस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा सुबह नौ बजे की शूटिंग में शाम छह बजे सेट पर पहुंचे। एक्टर के पूरे नौ घंटे देर से आने पर अमरीश पुरी इस कदर नाराज हुए कि दोनों की खूब बहस हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि अमरीश पुरी ने गोविंदा को एक जोरदार थप्पड़ भी मार दिया। इस घटना से आहत होने के बाद गोविंदा ने फिर कभी अमरीश पुरी के साथ काम ना करने का मन बना लिया था।
Jubilee Trailer: जुबली का ट्रेलर जारी, नजर आई छल-प्रपंच और महत्वाकांक्षा से भरी इंडस्ट्री की हकीकत