फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   we have married just for stamp on relationship said kareena

शादी तो महज रिश्ते पर स्टैंप लगवाने के लिए की: करीना

Tue, 20 Nov 2012 01:37 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Tue, 20 Nov 2012 01:37 AM IST
विज्ञापन
we have married just for stamp on relationship said kareena

अपनी आंखें मटकाते हुए करीना कपूर ने कहा...बच्चे...अभी नहीं...अभी तो मैं जवान हूं। मैं सिर्फ 32 साल की हूं।...अभी तो बहुत उम्र पड़ी है। शादी तो महज स्टैंप लगवाने के लिए की है। वरना मैं और सैफ तो साढ़े पांच साल से लिव इन रिलेशन में ही बहुत खुश थे।

विज्ञापन


जेडब्ल्यू मैरियट होटल के तीसरी मंजिल पर बने सुइट में व्हाइट कोट और ब्लैक पैंट पहने फिल्म एक्ट्रेस और अब पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान ने व्यक्तिगत सवालों पर कुछ अलग ही अंदाज में जवाब दिया। करीना सोमवार को शहर में लिम्का के कांटेस्ट में विजेताओं से मिलने पहुंची थीं।
विज्ञापन


सैफ अली खान से शादी के बाद पहली बार चंडीगढ़ पहुंची करीना के चेहरे पर शादी का नूर साफ दिख रहा था। करीना ने बताया कि वह और सैफ पांच साल से लिव इन रिलेशन में थे। लोग अक्सर ही उनसे पूछते थे कि अब शादी कब करोगे। न जाने कैसे-कैसे सवाल। हम लोगों ने सोचा चलो शादी की स्टैंप लगवा लें। शादी कर ली और अब सिर्फ काम पर फोकस है। अब लोग कम से कम शादी के बारे में तो सवाल नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि...लेकिन आप लोग छोड़ने वाले कहां हो...। शादी हो गई तो अब आप लोग बच्चे की बात करने लगे। करीना ने कहा कि वह अभी बहुत यंग है। महज 32 साल की उम्र हैं इसलिए बच्चे के लिए अभी बहुत वक्त पड़ा है।


इमरान के साथ काम करने का अलग ही मजा है
मीडिया से गुफ्तगू करते हुए कहा कि वह युवा कलाकारों के साथ काम करना पसंद करेंगी। खासकर इमरान खान के साथ काम करने को लेकर वह खासी उत्साहित दिखीं। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही फ्रेश हैं। यंग हैं। इसलिए उनके साथ काम करने का एक अलग ही मजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed