फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   War 2 Film Actor Jr NTR Desperate fan fell off the Stage

War 2: जूनियर एनटीआर से मिलने को बेताब फैन स्टेज से गिर पड़ा, घबरा गया साउथ सुपरस्टार; देखें वायरल वीडियो

Mon, 11 Aug 2025 04:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 11 Aug 2025 04:44 PM IST
सार

रविवार को फिल्म ‘वॉर 2’ के एक प्री-रिलीज इवेंट में जूनियर एनटीआर को देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे। इस मौके पर एक फैन स्टेज से गिर भी पड़ा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यूजर्स ने भी इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
War 2 Film Actor Jr NTR Desperate fan fell off the Stage
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

‘वॉर 2’ फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। फिल्म में दोनों ने जबरदस्त एक्शन किया है। इस फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट रविवार को हैदराबाद में हुआ। इस मौके पर जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन ने इवेंट की रौनक बढ़ा दी। साथ ही इसी इवेंट पर एक फैन स्टेज से गिर भी पड़ा। 

विज्ञापन


जूनियर एनटीआर से मिलने को बेताब फैन स्टेज पर चढ़ा और गिर गया
वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक फैन जूनियर एनटीआर से मिलने के लिए बेताब है। वह अचानक स्टेज पर चढ़ जाता है। जूनियर एनटीआर के करीब भी पहुंचता है, उनको पकड़ने की कोशिश भी करता। लेकिन अचानक वह लड़खड़ाकर गिर जाता है। एनटीआर उसे पकड़ने और बचाने की कोशिश करते है। लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम होते हैं। वह देखते हैं कि फैन ठीक है या नहीं। जब फैन को सुरक्षित देखते हैं तो आगे बढ़ जाते और बाकी फैंस पर फोकस करने लगते हैं।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


 

ये खबर भी पढ़ें: War 2: जूनियर एनटीआर-ऋतिक के अलावा 'वॉर 2' में दिखेगा एक और एक्टर का स्वैग, कैमियो रोल में नजर आएंगे अभिनेता 

यूजर ने दिया रिएक्शन 
कुछ यूजर ने इस वीडियो को पब्लिसिटी स्टंट बताया, वहीं कुछ ने पीआर स्टंट। एक यूजर ने फैन का सपोर्ट किया। वह लिखता है, ‘हम फैंस के साथ ऐसा ही क्यों होता है? वहीं कुछ लोगों ने जूनियर एनटीआर की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म ’वॉर 2’ में ऋतिक रोशन से ज्यादा एनटीआर को देखने की ज्यादा एक्साइटमेंट है।’ 

View this post on Instagram

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)




इस दिन रिलीज होगी वॉर 2
फिल्म ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। यह फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल भाषाओं में भी रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर अर्यान मुखर्जी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed