फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek Oberoi Talk About Controversial Era Say Get Life Threat From Underworld

Vivek Oberoi: जब विवेक ओबेरॉय को मिली अंडरवर्ल्ड से धमकी, रिश्ते में भी चल रहा था बुरा दौर

Thu, 05 Dec 2024 06:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 05 Dec 2024 06:01 PM IST
सार

विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में अपने करियर और जिंदगी के सबसे खराब दौर पर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब करियर, रिलेशनशिप एक साथ बिगड़ गया, साथ ही उन्हें अंडरवर्ल्ड से भी धमकियां आने लगी।

विज्ञापन
Vivek Oberoi Talk About Controversial Era Say Get Life Threat From Underworld
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ vivekoberoi

विस्तार

विवेक ओबेरॉय एक समय में बॉलीवुड में हिट स्टार की लिस्ट में शामिल हुआ करते थे। लेकिन उनके जीवन में कुछ ऐसा हुआ कि करियर खत्म होने के कगार पर पहुंच गया। उनका दिल भी उसी समय टूटा। इसके अलावा परिवार वालों को भी विवेक के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब वह हिंदी फिल्मों से ज्यादा दक्षिण भारतीय फिल्मों में विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। हाल ही में विवेक ने अपने करियर के सबसे बुरे दौर पर बात की।

विज्ञापन

Vivek Oberoi Talk About Controversial Era Say Get Life Threat From Underworld
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi

करियर में आया बुरा फेज 
हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में विवेक ने अपनी जिंदगी, प्यार और करियर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे खराब दौर की बात की। वह कहते हैं, ‘मेरा करियर एक टकराव के कारण खराब जोन में चला। इसी मामले के कारण फाइनेंशियल नुकसान भी बहुत हुआ।’

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड से मिली धमकियां 
विवेक आगे कहते हैं, ‘करियर के उस बुरे दौर के कारण मुझे बहुत तनाव होने लगा। इसके अलावा अंडरवर्ल्ड से भी धमकियां आने लगी। कभी पापा (अभिनेता सुरेश ओबेराय) को फोन पर मेरे लिए धमकियां मिलती, तो कभी मम्मी को धमकियां दी जाती थी। पहले हमें लगा कि कोई मजाक कर रहा है। लेकिन मुंबई पुलिस ने बताया कि यह धमकियां अंडरवर्ल्ड से आ रही हैं।।’ विवेक ओबेराय यह भी बताते हैं कि उन्हें लगभग जान से मारने की धमकियां मिलती थी, ऐसे में अपने आसपास बहुत सिक्योरिटी रखनी पड़ती थी।

 

विज्ञापन

Vivek Oberoi Talk About Controversial Era Say Get Life Threat From Underworld
विवेक ओबेरॉय-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या था पूरा मामला 
विवेक ओबेरॉय अपने करियर में हुए जिस टकराव और बुरे दौर की बात कर रहे हैं, असल में वह सलमान और विवेक का सालों पहले हुआ एक विवाद है। मामला कुछ इस तरह था कि विवेक ओबेरॉय ने साल 2003 में मीडिया को कहा था कि सलमान खान उन्हें धमका रहे हैं। इस धमकी का कारण उन्होंने यह बताया कि वह ऐश्वर्या राय के साथ रिश्ते में हैं और इसी वजह से सलमान खान उन्हें परेशान कर रहे हैं। सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या राय विवेक के साथ रिलेशनशिप में थीं। जब विवेक ने सलमान के बारे में ऐसी बातें कहीं तो उनके करियर पर इसका बुरा असर हुआ। आगे विवेक के हाथ से कई फिल्में निकल गईं, साथ ही उनका हीरो का उभरता करियर भी खत्म हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed