फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek Oberoi and Tridha Choudhury come together for Jaani's new song Dhokebaaz sung by Afsana Khan on VYRL Originals

Dhokebaaz Song Out: विवेक ओबरॉय का नया गाना 'धोखाबाज' हुआ रिलीज, त्रिधा चौधरी के साथ कमाल की है केमिस्ट्री

Fri, 29 Apr 2022 06:38 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 29 Apr 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi and Tridha Choudhury come together for Jaani's new song Dhokebaaz sung by Afsana Khan on VYRL Originals
धोखेबाज गाना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड स्टार विवेक ओबरॉय और त्रिधा चौधरी का गाना 'धोखेबाज' रिलीज हो गया है। धोखेबाज में त्रिधा ने अपनी झलक दिखाकर फैंस की बेसब्री को बढ़ा दिया है। धोखेबाज का लेखन और इसकी रचना जानी ने की है तो वहीं इस गाने को अफसाना ने गाया है। विवेक और त्रिधा इस वीडियो में बहुत ही आकर्षक अंदाज में दिख रहे हैं। विवेक और त्रिधा दोनों ने ही पहली बार एकसाथ काम किया है। इस गाने में प्यार और धोखे की कहानी दिखाई गई है- एक विश्वासघाती रिश्ता जिसका गंभीर असर होता है।

विज्ञापन

धोखेबाज का संगीत औरर प्रभावशाली लिरिक्स आपको इस गाने को मिस नहीं करने देगा। अपने हालिया रिलीज गाने के बारे में बोलते हुए विवेक आनंद ओबेरॉय ने कहा, “धोखेबाज एक ऐसा गीत है, जिसकी कहानी जानी द्वारा लिखी गई है और अफसाना की खूबसूरत आवाज में गाया गया है। उन्होंने कहा बॉलीवुड में अपने 20वां साल पूरे करने के साथ मैं अपने दर्शकों के लिए कुछ अलग करना चाहता था और यह म्यूजिक वीडियो मेरे लिए एक खास तरह का अनुभव रहा है। उन्होंने कहा त्रिधा के साथ यह मेरा पहला प्रोजेक्ट है और मैंने उनके और टीम वीवायआरएल के साथ शूटिंग करके बहुत अच्छा समय बिताया। मुझे उम्मीद है कि सभी को यह गाना पसंद आएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

धोखेबाज की रिलीज को लेकर उत्साहित त्रिधा चौधरी ने कहा, “मैं धोखेबाज के लिए बहुत उत्साहित हूं और मुझे पहले से ही गाने से प्यार हो गया है और मैं इसे गुनगुनाना बंद ही नहीं कर पा रही हूं। उन्होंने कहा जानी ने एक शानदार रचना की है और अफसाना की सुरीली आवाज  इसे एक पायदान ऊपर ले गई है। विवेक ओबेरॉय की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा विवेक एक उत्कृष्ट अभिनेता हैं, मुझे उनके साथ काम करके बहुत खुशी हुई। उम्मीद है कि फैंस इस वीडियो में हमारे प्रदर्शन को पसंद करेंगे।"

विज्ञापन

Vivek Oberoi and Tridha Choudhury come together for Jaani's new song Dhokebaaz sung by Afsana Khan on VYRL Originals
धोखेबाज गाना - फोटो : सोशल मीडिया

वीवायआरएल ओरिजिनल्स के साथ इसको एक साथ लाने के बारे में बात करते हुए जानी ने कहा, "मैं इस प्रोजेक्ट के बारे में विवेक, अफसाना और त्रिधा को लेकर रोमांचित हूं। उन्होंने कहा मुझसे दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार नहीं हो रहा है। जानी के कहा- वीवायआरएल ओरिजिनल के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। 

धोखेबाज में अपनी आवाज देने वाली अफसाना खान कहती हैं, "जानी के साथ काम करना हमेशा एक मजेदार अनुभव होता है। इस म्यूजिक वीडियो में गाने का अर्थ खूबसूरती से दर्शाया गया है। विवेक और त्रिधा ने इसमें अद्भुत प्रदर्शन दिया है। उन्होंने कहा- मुझे लगता है ये गाना दर्शकों को पसंद आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed