फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vivek agnihotri announces his new film the vaccine war after the kashmir files know about release date

Vivek Agnihotri: 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद अब कहानी वैक्सीन की, विवेक ने नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का किया एलान

Thu, 10 Nov 2022 04:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 10 Nov 2022 04:47 PM IST
सार

विवेक अग्निहोत्री काफी लंबे गैप के बाद अपने नए प्रोजेक्ट के साथ वापस आए हैं। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए फिल्म के पोस्टर में देखा जा सकता है कि एक वैक्सीन की शीशी रखी है, जिसपर द वैक्सीन वॉर लिखा है। विवेक का कहना है कि ये फिल्म भी सच्ची कहानी पर आधारित होगी।

विज्ञापन
vivek agnihotri announces his new film the vaccine war after the kashmir files know about release date
विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म द वैक्सीन वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। द कश्मीर फाइल्स की ऐसी आंधी चली थी कि हर किसी की जुबान पर इसी फिल्म का नाम था। अब विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म द वैक्सीन वॉर के नाम से पोस्टर साझा किया है। ये फिल्म अगले साल रिलीज की जाएगी। 

विज्ञापन


विवेक अग्निहोत्री काफी लंबे गैप के बाद अपने नए प्रोजेक्ट के साथ वापस आए हैं। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए फिल्म के पोस्टर में देखा जा सकता है कि एक वैक्सीन की शीशी रखी है, जिसपर द वैक्सीन वॉर लिखा है। विवेक का कहना है कि ये फिल्म भी सच्ची कहानी पर आधारित होगी। द वैक्सीन वॉर को 11 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि जल्द की इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी, लेकिन पहले स्टार कास्ट की तलाश करनी होगी। 

विज्ञापन




इस फिल्म की घोषणा करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा  है- ये एक ऐसी लड़ाई है, जो आपने लड़ी, लेकिन आपको उसके बारे में पता नहीं है और इसे आपने जीता भी है। यह स्वतंत्रता दिवस 2023 पर 11 भाषाओं में रिलीज होगी। एक दूसरी पोस्ट में उन्होंने बताया कि भारत के सिनेमा इतिहास में पहली बार कोई फिल्म एक साथ 11 भाषाओं में रिलीज हो रही है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को एक के साथ लाने के लिए ये हमारी नई पहल है।

इसे भी पढ़ें- Pawan Singh: ज्योति से विवाद की वजह से डगमगाया पवन सिंह का करियर, फिल्म के मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता?

फिल्म के पोस्टर पर नजर आ रही वैक्सीन की बॉटल पर लिखा है आई एम बुद्धा प्रेजेंट्स द वैक्सीन वॉर। फिल्म बाय विवेक अग्निहोत्री एंड प्रोड्यूस बाय पल्लवी जोशी। इसके साथ ही तिरंगा झंडा भी बना हुआ है। पोस्ट में लिखा है ट्रू स्टोरी। यानि द कश्मीर फाइल्स की तरह इसे भी सच्ची घटना पर बनाया गया है।
  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed