Viral Video: पाकिस्तानी सिंगर का 'कच्चा बादाम' वर्जन 'रोजा रखूंगा' सुन भड़के लोग, बोले- "रमज़ान के पवित्र महीने...."
यूट्यूबर यासिर सोहरवर्दी ने कच्चा बादाम का पाकिस्तानी वर्जन 7 अप्रैल को यूट्यूब पर उपलोड किया था। वीडियो के सामने आने के बाद से ही ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।
विस्तार
कुछ दिनों पहले मूंगफली बेचने वाले गायक भुबन बड्याकर का गाना 'कच्चा बादाम' सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। अब इसका पाकिस्तानी वर्जन सामने आया है।सोशल मीडिया पर 'कच्चा बादाम' का पाकिस्तानी 'रमजान वर्जन' ट्रेंड होना शुरू हो गया है। इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें रीमिक्स वर्जन के साथ-साथ बिल्लियाें और पक्षियों की धुने भी सुनाई दे रहीं हैं।
ट्रोलर्स के निशाने पर आए यासिर
विचित्र वायरल वीडियो के लिए प्रसिद्ध, पाकिस्तान के यूट्यूबर यासिर सोहरवर्दी ने कच्चा बादाम का पाकिस्तानी वर्जन 7 अप्रैल को यूट्यूब पर उपलोड किया था। वीडियो के सामने आने के बाद से ही ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग यासिर के गाने की प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं मज़ाक उड़ाया रहे हैं।
Pakistan YouTuber trolled for 'Roza Rakhunga', his take on viral 'Kacha Badam' song
Read @ANI Story | https://t.co/QFFuNeRIKN#Pakistan #kachabadam #RozaRakhunga #PakistanYouTuber pic.twitter.com/RmWIgkRrj2विज्ञापन विज्ञापन— ANI Digital (@ani_digital) April 9, 2022
अधिकांश सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यासिर ने गाने को रिलीज करने के लिए रमज़ान के पवित्र महीने को चुना, जो उनके अनुसार उनकी धार्मिक भावनाओं को आहात करने के लिए किया गया है। एक ट्विटर यूजर ने पूछा, "इस तरह हम धर्म का इस्तेमाल करते हैं।" एक अन्य ने लिखा, कच्चा बादाम का हलाल वर्जन आ गया"। वहीं एक यूजर ने लिखा "एक बार कहके दख लो के इस्लाम में संगीत हराम है, क्या पता इसका ईमान बच जाए और हमारा दिमाग।"
वीडियो और गाना दोनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ ही महीनों में, ट्रैक को 21 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। कई लोगों ने मूल गीत का रीमेक वर्जन बनाने की कोशिश की हैं, जिनमें से अधिकांश वायरल भी हुए।