फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Viral Kumbh Mela girl accuses film director of misbehaving with minor girls

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप; बोलीं- 'वो घटिया आदमी, फिल्म के नाम पर…’

Tue, 24 Mar 2026 10:53 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 24 Mar 2026 10:53 PM IST
सार

Kumbh Mela Viral Girl Allegations: प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने हाल ही में एक चर्चित निर्देशक पर गंभीर आरोप लगाया है। वायरल गर्ल का कहना है कि एक परिचित फिल्म निर्देशक फिल्मों के नाम पर नाबालिग लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करता है।

विज्ञापन
Viral Kumbh Mela girl accuses film director of misbehaving with minor girls
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बीते साल प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान सुर्खियों में आई माला विक्रेता युवती मोनालिसा ने अपने एक परिचित फिल्म निर्देशक पर गंभीर आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मंगलवार को वायरल गर्ल ने आरोप लगाया कि उसका एक परिचित फिल्म निर्देशक फिल्मों के नाम पर नाबालिग लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है।

विज्ञापन


सरकार से मांगी मदद
मोनालिसा ने कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह आरोप लगाया। वायरल गर्ल ने केंद्र सरकार और केरल तथा मध्य प्रदेश की राज्य सरकारों से मदद भी मांगी। उसने दावा किया कि उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अपने पति के साथ आई युवती ने मीडिया को बताया कि उसके पोस्टर जलाए जा रहे हैं और उन्हें लोगों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

विज्ञापन

वायरल गर्ल ने कहा- 'नाम लेते हुए भी मुझे शर्म आती है'
वायरल गर्ल ने यह दावा भी किया कि डायरेक्टर उनके बारे में बुरा-भला कह रहे थे और वे उन्हें अपनी फिल्मों का हिस्सा नहीं बनाएंगे। युवती ने आरोप लगाते हुए कहा, 'उनकी फिल्मों का हिस्सा कौन बनना चाहेगा? वे बहुत ही बुरे और घिनौने इंसान हैं। वे फिल्मों के नाम पर नाबालिग लड़कियों के साथ बदतमीजी करते हैं। उनका नाम लेते हुए भी मुझे शर्म आती है'। 

View this post on Instagram

A post shared by Monalisa Bhosle (@monalisabhosle088)


विज्ञापन

शादी को 'लव जिहाद' बताने पर तोड़ी चुप्पी
वायरल गर्ल ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से यह भी गुजारिश की है कि वे उनकी शादी को लेकर उनके पति पर गलत आरोप न लगाएं। उन्होंने कहा, 'हमारी शादी एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। यह बात देश में हर कोई जानता है। डायरेक्टर चाहते हैं कि लोग आपस में लड़ें। वे हमारी शादी को 'लव-जिहाद' कह रहे हैं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं'। युवती ने कहा, 'अगर मुझे फरमान (वायरल गर्ल का पति) से अलग करने की कोई भी कोशिश की गई, तो हम आत्महत्या कर लेंगे। मैं उसके बिना नहीं रह सकती। हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। वायरल गर्ल ने यह भी दावा किया कि डायरेक्टर उसकी और फरमान से शादी से खुश नहीं है। वहीं, वायरल गर्ल के पति फरमान ने भी आरोप लगाया कि डायरेक्टर उसे 'आतंकवादी' बता रहा था।

विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस में रो पड़ीं मोनालिसा
मोनालिसा के पति फरमान खान ने कहा, 'सिर्फ इसलिए कि मेरा जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ है और मेरा नाम फरमान खान है, मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं। वे हमें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं और हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। क्या प्यार करना गलत है'? फरमान ने यह भी दावा किया कि वह श्री नारायण गुरु का सम्मान करता है और उनमें विश्वास रखता है और उन दोनों ने उन्हीं के एक मंदिर में शादी की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा रो पड़ीं और अपनी बात दोहराते हुए कहा कि 'अगर केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश और केरल की राज्य सरकारें उनकी मदद नहीं करतीं, तो वह और उसका पति आत्महत्या कर लेंगे'। बता दें कि बीते दिनों मोनालिसा ने केरल में फरमान से शादी रचाई। उनके माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed