{"_id":"5bff58f2bdec22414f5783c9","slug":"vir-das-come-with-his-new-show-vir-das-losing-it-on-netflix","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेटफ्लिक्स पर वीरदास का अगला धमाका और फिर गो गोवा गॉन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेटफ्लिक्स पर वीरदास का अगला धमाका और फिर गो गोवा गॉन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Nov 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
Vir Das
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास इस सीजन का अपना शो 'वीर दास लूजिंग इट' स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स लेकर आ रहे हैं। शो की शूटिंग जारी है और साथ ही साथ जारी है इसका पोस्ट प्रोडक्शन। नेटफ्लिक्स की तरफ से वीर दास को इसके लिए जो आखिरी तारीख दी गई है, उसे पूरा करने के लिए वीर दास दिन-रात इस सीरीज पर मेहनत कर रहे हैं।
लेकिन, वीर दास से जुड़ी इससे भी बड़ी खबर ये है कि पांच साल पहले रिलीज हुई देश की पहली जॉम्बी फिल्म गो गोवा गॉन का सीक्वेल बनने जा रहा है और इसमें वीर दास अपने किरदार लव की कहानी आगे बढ़ाते नज़र आएंगे। गो गोवा गॉन की पहली कड़ी के सारे सितारे यानी सैफ अली खान, कुणाल खेमू, आनंद तिवारी और पूजा गुप्ता को भी वीर दास के साथ इस सीक्वेल में रिपीट करने की खबर है।
इस बारे में पूछे जाने पर वीर ने अमर उजाला को बताया कि उनके करियर में आगे जो कुछ भी होने जा रहा है उसके लिए वह बहुत उत्साहित हैं। फैन्स और दर्शक काफी समय से इस फिल्म की सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं और वह अपने किरदार लव को वहीं से दोबारा शुरू करेंगे जहां इसे पहली फिल्म में छोड़ा गया था।