फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vinod Khanna’s wife slams media for circulating his frailing pic

विनोद खन्ना की वायरल तस्वीर पर बोलीं पत्नी- 'उनकी फोटो शेयर करना बंद करो'

Wed, 12 Apr 2017 08:27 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Wed, 12 Apr 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
Vinod Khanna’s wife slams media for circulating his frailing pic
व‌िनाेद ख्‍ान्‍ना

इन दिनों विनोद खन्ना अस्पताल में भर्ती हैं। खबरों की मानें तो उन्हें कैंसर की बीमारी है। वहीं ‌उनके बेटे अक्षय खन्ना के अनुसार, उन्हें डिहाइड्रेशन हुआ है। कुछ दिन पहले विनोद खन्ना की अस्पताल में इलाज के दौरान की एक फोटो खूब वायरल हुई थी। इस तस्वीर में विनोद खन्ना काफी कमजोर और बीमार नजर आ रहे हैं। लोग उनकी ये तस्वीर देखकर हैरत में पड़ गए थे।

विज्ञापन


इरफान खान ने उनकी तस्वीर देखकर ये तक कह दिया था कि जरूरत पड़ी तो उन्हें अपना अंग दान कर देंगे। लेकिन इस तस्वीर के वायरल होने से उनकी पत्नी कविता खन्ना खासा नाराज हैं। उन्होंने सभी मीडिया हाउस से कहा है कि वो विनोद खन्ना की इस तस्वीर को शेयर ना करें।
विज्ञापन


ये भ्‍ाी पढ़ें- 'नच बलिये' में डांस करते-करते हदें पार कर बैठा ये कपल, होस्ट भी हुआ शर्मिंदा

विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद खन्ना की वायरल तस्वीर को लेकर मीडिया पर भड़कीं पत्नी

Vinod Khanna’s wife slams media for circulating his frailing pic
विनोद खन्ना

उन्होंने लिखा, 'विनोद खन्ना की तस्वीर पोस्ट करना बंद करें। उन्हें परेशान मत कीजिए। वो हमारे हीरो हैं। उन्हें अकेला छोड़ दें।' बता दें कि विनोद खन्ना सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती हैं। अस्पताल की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी की गई थी।

इसमें लिखा था कि डिहाइड्रेशन के चलते विनोद खन्ना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान भी विनोद खन्ना का हालचाल लेने के‌ लिए आधी रात को अस्पताल पहुंचे थे। सलमान खान ने विनोद खन्ना के साथ दो फिल्मों 'दबंग' और 'दबंग 2' में काम किया है।

ये भ्‍ाी पढ़ें- 11 साल बड़े विनोद खन्ना के प्यार में पागल हो गई थी ये हीरोइन, सेट पर करने लगी थी ऐसी हरकतें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed