फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vinod Khanna's condition stable, hospital releases official statement

विनोद खन्ना की हालत में सुधार, अस्पताल ने जारी किया बयान

Fri, 07 Apr 2017 12:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
Vinod Khanna's condition stable, hospital releases official statement
विनोद खन्ना
वेटरन एक्टर विनोद खन्ना को शरीर में पानी की कमी के चलते हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह की अफवाहें फैल गईं। यहां तक कि उनके निधन की भी अफवाह देर रात सोशल मीडिया पर उड़ी। लेकिन अब अस्पताल की तरफ से विनोद खन्ना की हालत को लेकर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है।
विज्ञापन


इस स्टेटमेंट में कहा गया है, 'मिस्टर विनोद खन्ना को शरीर में पानी की कमी के चलते शुक्रवार को सर एचएन रिलाएंस फाउंडेशन में भर्ती कराया गया। वो हमारे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। विनोद खन्ना की फैमिली ने उनके शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है और प्राइवेसी की मांग की है।'
विज्ञापन

शरीर में पानी की कमी के चलते विनोद खन्ना अस्पताल में भर्ती

Vinod Khanna's condition stable, hospital releases official statement
अपने घरवालों के साथ विनोद खन्ना
बता दें विनोद खन्ना को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ऐसी खबरें सामने आने लगीं कि विनोद खन्ना को कैंसर की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है ना कि शरीर में पानी की कमी की वजह से। इसके बाद उनके बेटे राहुल खन्ना को सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा था और उन्होंने कहा कि उनके पिता को शरीर में पानी की कमी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं गुरुवार देर रात विनोद खन्ना के निधन की अफवाहों ने भी जोर पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed