Babil Khan Controversy: "एक दिन उसे पछतावा होगा", विंदू दारा सिंह ने बाबिल खान के वीडियो पर दी प्रतिक्रिया
Vindu Dara Singh Reacts to Babil Khan Video: बाबिल खान के वायरल वीडियो पर अभिनेता विंदू दारा सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इरफान खान के बेटे को क्या सलाह दी है।
विस्तार
बॉलीवुड में हाल ही में इरफान खान के बेटे बाबिल खान का एक इमोशनल वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री को लेकर अपनी निराशा जाहिर की थी। इस पर अब अभिनेता विंदू दारा सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बाबिल की तारीफ की, लेकिन साथ ही उन्हें एक अहम सलाह भी दी।
इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में विंदू ने कहा, "बाबिल एक सुपरस्टार का बेटा है। वह स्टारकिड है, लेकिन जब आप उदास हों या डिप्रेशन में हों तो सोशल मीडिया से दूर रहें। हम सभी खुशकिस्मत हैं कि हम हिंदुस्तान में हैं और बॉलीवुड में इतना आगे आए कि लोग हमें पहचानते हैं। बाबिल को अभी पूरी दुनिया नहीं जानती, लेकिन एक दिन जरूर जानेंगी। उस दिन उसे इस वीडियो पर पछतावा होगा। ऐसा वीडियो बनाना गलती है, क्योंकि यह आपके पीछे जिंदगी भर पड़ा रहेगा।"
गौरतलब है कि हाल ही में बाबिल का एक वीडियो वायरल वीडियो हो गया था, जिसमें वह भावुक नजर आए थे। उन्होंने बॉलीवुड को इसमें उन्होंने नकली और खराब कहा था। वीडियो में बाबिल ने कहा था, "बॉलीवुड सबसे फर्जी इंडस्ट्री है, जिसमें मैंने कभी काम किया, लेकिन शनाया कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुआल, आदर्श गौरव और अरिजीत सिंह जैसे कुछ लोग हैं जो इसे बेहतर बनाना चाहते हैं। मेरे पास आपको दिखाने के लिए बहुत कुछ है।" बाबिल के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। कुछ लोग उनके गुस्से और ईमानदारी की तारीफ की तो कुछ ने इसे गैर जिम्मेदाराना बयान माना।
Babil Khan Controversy: 'हमारी जिंदगी में ड्रामा मत ढूंढिए..', राघव के बाद अब इस एक्टर ने दिया बाबिल का साथ
वीडियो के वायरल होने के बाद बाबिल की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि वीडियो को गलत समझा गया और इसे संदर्भ से हटकर लिया गया। वर्क फ्रंट की बात करें तो बाबिल की फिल्म 'लॉगआउट' हाल ही में रिलीज हुई है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जा सकता है।