फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikrant Massey starrer movie 12th Fail ready to stream on ott platform know release date

12th Fail OTT Release: बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर धूम मचाएगी विक्रांत मैसी की 12वीं फेल, इस दिन होगी रिलीज

Sun, 24 Dec 2023 02:40 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 24 Dec 2023 02:40 PM IST
सार

12वीं फेल आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ने मुख्य किरदार निभाया है।

विज्ञापन
Vikrant Massey starrer movie 12th Fail ready to stream on ott platform know release date
12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2023 के सुपरहिट फिल्मों में शुमार विक्रांत मैसी स्टारर 12वीं फेल मूवी अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित 12वीं फेल ने समीक्षकों और दर्शकों दोनों का दिल जीता। अपनी रिलीज के बाद से ही फिल्म की स्टोरी लाइन और कलाकारों के जबरदस्त अभिनय की खूब चर्चा रही और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की। बड़े पर्दे पर जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने जा रहे है। चलिए बताते हैं कि आप इस फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकेंगे। 

विज्ञापन

आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा के जीवन पर है आधारित है कहानी
गौरतलब है कि अक्टूबर में रिलीज हुई 12वीं फेल साल 2019 में इसी नाम से आई हिंदी उपन्यास का फिल्मी रूपांतरण है। इस किताब को अनुराग पाठक ने लिखा है, जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी ने मुख्य किरदार निभाया है। इसके अलावा उनके साथ मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर और प्रियांशु चटर्जी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को समीक्षकों ने भी खूब सराहा। अपनी रिलीज के दो महीने बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा स्ट्रीम
बता दें कि इस फिल्म की स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार 29 दिसंबर को इस फिल्म के प्रीमियर की घोषणा की हैं। अपने इंस्टाग्राम पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने फिल्म का ट्रेलर शेयर किया और इसके कैप्शन में लिखा, '2024 के शुरू होने से पहले अगर कोई फिल्म जरूर देखनी चाहिए तो वह है 12वीं फेल, जिसकी स्ट्रीमिंग 29 दिसंबर से शुरू हो जाएगी।'
Anil Kapoor: बड़े निर्माता होने के बावजूद पिता ने शुरुआती दिनों में मदद से किया था इनकार, अनिल कपूर का खुलासा
 
विज्ञापन

12वीं फेल उपन्यास रही थी बेस्टसेलर
गौरतलब है कि 12वीं फेल उपन्यास को भी लोगों ने खूब सराहा था। यह बुक बेस्टसेलर रही थी। छत्तीसगढ़ के चंबल इलाके से निकलकर एक युवक के आईपीएस अधिकारी बनने की कहानी ने हर पाठक को प्रेरित किया। जीवन के सभी संघर्षों को पार करते हुए मनोज कुमार ने अपनी मंजिल कैसे हासिल की 12वीं फेल इसी कहानी पर आधारित है। 
Animal: रश्मिका नहीं एनिमल के लिए यह एक्ट्रेस थी संदीप की पहली पसंद, कबीर सिंह में भी करना चाहते थे कास्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed