फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikrant Massey recently opened up about 12th film recalled could not stop crying even after calling cut

Vikrant Massey: 'सीन खत्म होने के बाद भी मैं रोता रहा', विक्रांत ने साझा किए '12वीं फेल' की शूटिंग के अनुभव

Thu, 04 Jan 2024 11:16 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 04 Jan 2024 11:16 AM IST
सार

कई बार ऐसा होता था कि विनोद सर कट बोल देते थे और मैं रोता रहता था। मैं अंदर से मनोज का दर्द महसूस कर पाता था। उनके हालात मुझे झकझोर कर रख देते थे।

विज्ञापन
Vikrant Massey recently opened up about 12th film recalled could not stop crying even after calling cut
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता विक्रांत मैसी इन दिनों '12वीं फेल' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इस फिल्म में विक्रांत ने पहली बार विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम किया है। कम बजट के साथ बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही है। इतना ही नहीं '12वीं फेल' को ऑस्कर के लिए भी स्वतंत्र श्रेणी में भारत की तरफ से नामित किया गया है। विक्रांत ने हाल ही में इस फिल्म के बारे में मीडिया से खुल कर बात की और फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए अनुभवों को भी साझा किया। 
विज्ञापन


'मनोज शर्मा' का किरदार निभाते हुए रो पड़े 
'12वीं फेल' में विक्रांत ने 'मनोज शर्मा' का किरदार निभाया है। यह एक ऐसा किरदार, जिनकी जिंदगी में काफी संघर्ष है। कितनी मुश्किलों का सामना करते हुए मनोज यूपीएससी का इम्तिहान पास करते हैं। विक्रांत ने बताया, 'कई बार ऐसा होता था कि विनोद सर कट बोल देते थे और मैं रोता रहता था। मैं अंदर से मनोज का दर्द महसूस कर पाता था। उनके हालात मुझे झकझोर कर रख देते थे।'
विज्ञापन

Deepika Ranveer: मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण? इंटरव्यू में किया खुलासा, बोलीं- रणवीर और मुझे बच्चे पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन

'अ डेथ इन द गंज' की शूटिंग के बाद भी तनाव में थे अभिनेता 

अपनी बात को जारी रखते हुए विक्रांत आगे कहते हैं, 'कई बार ऐसा होता है कि हम फिल्म के किरदारों को निभाते हुए उससे कनेक्ट कर लेते हैं। 'अ डेथ इन द गंज' फिल्म को करते हुए मेरे साथ ऐसा ही हुआ था। उस फिल्म को करने के बाद मैं अवसाद में चला गया था। मुझे लगा कि मुझे किसी से बात करनी चाहिए और मैंने थरेपी सेशन लिए। आप अपने माता-पिता को इस बारे में बता नहीं सकते हैं, क्योंकि वे परेशान हो जाएंगे। 'अ डेथ इन द गंज' बहुत ही ज्यादा डार्क फिल्म थी और मैं उस फिल्म को करने के बाद काफी परेशान हो गया था।'
 

KWK 8: जान्हवी कपूर ने बताया लड़के उनमें क्या करते हैं नोटिस, इस अभिनेता के मैसेज से मिला था हिंट



विक्रांत का वर्क फ्रंट 
साल 2023 विक्रांत के लिए काफी अच्छा रहा है। इस साल आई उनकी फिल्म '12वीं फेल' हिट रही है। दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स के द्वारा उनके काम को काफी सराहा गया है। 2024 में उनकी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' आने की संभावना है। इसके अलावा निजी जिंदगी की बात करें तो विक्रांत इस साल पापा बनने वाले हैं। विक्रांत इन दिनों काफी वक्त पत्नी शीतल ठाकुर के साथ बिता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed